{"_id":"0ce5ca499d8e9d3fe557af422477ae1d","slug":"pcc-chief-pratap-bajwa-statement-on-budget","type":"story","status":"publish","title_hn":"जानिए पंजाब बजट पर क्या कहा कांग्रेसी दिग्गजों ने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जानिए पंजाब बजट पर क्या कहा कांग्रेसी दिग्गजों ने
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Thu, 17 Jul 2014 12:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश कांग्रेस प्रधान प्रताप बाजवा ने विधानसभा में पेश किए बजट को फीका और लोगों से धोखा बताया है। उन्होंने कहा कि वित्तमंत्री परमिंदर ढींढसा राज्य की अर्थव्यवस्था के प्रति सोच को दर्शाने के बजाय अकाउंटेंसी में लगे रहे।
विज्ञापन
बाजवा ने बजट के समय सीएम प्रकाश सिंह बादल की गैरमौजूदगी पर ऐतराज जताया। बाजवा ने कहा कि सरकार ने खुद माना है कि 73593 करोड़ केबजट का असली हिस्सा 58593 करोड़ रुपये है।
विज्ञापन
इसमें 15 हजार करोड़ तो खर्चों केलिए प्रस्तावित हैं। साधन जुटाने के बारे में जानकारी बजट से गायब है। विद्यार्थियों को लैपटॉप समेत कई वादे पूरे नहीं हुए।
विज्ञापन
कैप्टन अमरिंदर सिंह: पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री और लोकसभा में कांग्रेस के नेता कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा कि पंजाब विधानसभा में पेश बजट सरकार की वित्तीय असफलता का खुलासा कर रहा है।
इस बजट से जादू की उम्मीद तो वैसे भी नहीं थी पर यह नहीं सोचा था कि बजट इतना निराशाजनक होगा। बजट भाषण से सीएम प्रकाश सिंह बादल की गैरमौजूदगी उनकी राज्य के प्रति गंभीरता दर्शाती है। बजट में किसी वर्ग के लिए कुछ नहीं है।