{"_id":"892437a6b7530b9bf161aaf7da31f28a","slug":"pawan-bansal-arrest-due-to-protest-against-land-aquisition-bill-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व मंत्री पवन बंसल हिरासत में, रिहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व मंत्री पवन बंसल हिरासत में, रिहा
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Mon, 23 Feb 2015 05:12 PM IST
विज्ञापन
चंडीगढ़ में भूमि अधिग्रहण कानून को लेकर प्रदर्शन करते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री पवन बंसल को हिरासत में ले लिया गया। बाद में उन्हें रिहा कर दिया गया।
विज्ञापन
पवन बसंल भू-अधिग्रहण अध्यादेश के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे थे। पुलिस ने उन्हें तब हिरासत में लिया, जब वे विरोध प्रदर्शन करते हुए अपने समर्थकों के साथ गवर्नर हाउस की तरफ बढ़ रहे थे।
विज्ञापन
बता दें कि कांग्रेस के चंडीगढ़ प्रदेशाध्यक्ष प्रदीप छाबड़ा के नेतृत्व में काफी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। आज सवेरे पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं को सेक्टर-18-19 के लाइट प्वाइंट पर बुलाया गया। जहां से कार्यकर्ताओं पंजाब के गवर्नर हाउस की तरफ कूच किया।
विज्ञापन
सुरक्षा के मद्देनजर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया। प्रदर्शन में पार्षद, महिलाएं, ग्रामीण और युवा नेता शामिल हुए। जैसे ही पवन बंसल गवर्नर हाउस की तरफ बढ़े उन्हें पुलिस ने हिरासत में ले लिया। उनके कई समर्थक भी हिरासत में लिए गए। सेक्टर 26 थाने में ले जाने के बाद उन्हें रिहा कर दिया गया।