फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Pawan Bansal about SAD and Narendra Modi

मोदी के नाम पर सट्टा खेल रहे अकाली: पवन बंसल

Sat, 26 Apr 2014 02:06 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मानसा
ब्यूरो/अमर उजाला, मानसा Updated Sat, 26 Apr 2014 02:06 PM IST
विज्ञापन
Pawan Bansal about SAD and Narendra Modi

पूर्व केंद्रीय रेल मंत्री व चंडीगढ़ से कांग्रेस के उम्मीदवार पवन बंसल ने कहा कि अपने पास कोई मुद्दा ना होने पर राजनीति को कारोबार बनाकर चल रहा अकाली दल पंजाब में नरेंद्र मोदी के नाम पर सट्टा खेल रहा है।

विज्ञापन


बंसल मानसा की पुरानी अनाज मंडी में एक रिश्तेदार हरबंस लाल के घर आए थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि पंजाब व चंडीगढ़ में मोदी का नामोनिशान भी नहीं और बाकी देश में भी मोदी की कोई लहर नहीं है।
विज्ञापन

 
पवन बंसल ने कहा कि नरेंद्र मोदी के गुजरात से कई कामों में बिहार और पश्चिमी बंगाल आगे हैं। गुजरात में दो में से एक बच्चा भूखा है, 40 प्रतिशत व्यक्ति बढ़िया पानी से वंचित, 19 प्रतिशत अति गरीबी और 70 प्रतिशत लोग गरीबी की कगार पर हैं, जबकि हर चौथा बच्चा गुजरात में दूध से वंचित रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि गुजरात नरेंद्र मोदी से पहले भी 19वें नंबर पर था और आज भी 19वें नंबर पर है। फिर मोदी ने वहां क्या कर दिया। उन्होंने कहा कि बिना किसी खासियत के मोदी को चमकाने पर 500 हजार करोड़ रुपये से अधिक का खर्च किया जा रहा है।

बंसल ने कहा कि पूर्व डीजीपी शशिकांत ने ड्रग मामले में जिन दो मंत्रियों के नाम लिए हैं, उसकी जांच शुरू करके मंत्रियों को तुरंत इस्तीफा देना चाहिए।

आम आदमी पार्टी पर टिप्पणी करते पवन बंसल ने कहा कि नई उग रही पार्टियों के पास कोई राजनीतिक तजुर्बा नहीं, जिस कारण उनसे दिल्ली शासन न संभाला गया और इन चुनावों में लोग फैसलाकून वोट डाल रहे हैं।


इस दज्ञैरान उनके साथ पीआरटीसी के पूर्व डायरेक्टर कर्म सिंह चौहान, संता सिंह, बलविंदर नारंग, पीपीपी के जय जीत सिंह जौहल, जिला चुनाव प्रचार कमेटी के उप चेयरमैन प्रवीन टोनी, बलराज लाहौरी, हरबंस गागोवाल, चंद्र शेखर नंदी, रछपाल गिदड़वाहा, सीताराम चुनिया और कुलवीर मान मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed