फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Patients of Punjab got relief with start of treatment under Ayushman Bharat scheme in Chandigarh PGI.

Chandigarh: पीजीआई प्रशासन घरों से बुलाकर कर रहा पंजाब के मरीजों का इलाज, दो दिन में 50 को मिला आयुष्मान

Sun, 07 Aug 2022 04:12 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sun, 07 Aug 2022 04:12 PM IST
सार

पीजीआई में चार दिन बाद शुक्रवार को पंजाब के लिए फिर बहाल किए गए आयुष्मान भारत योजना के तहत पहले दिन 30 मरीजों को इलाज प्रदान किया गया।
 

विज्ञापन
Patients of Punjab got relief with start of treatment under Ayushman Bharat scheme in Chandigarh PGI.
pgi chandigarh

विस्तार

चंडीगढ़ पीजीआई में फिर से आयुष्मान भारत योजना के तहत इलाज शुरू होने से पंजाब के मरीजों को बड़ी राहत मिली है। शुक्रवार और शनिवार को पीजीआई में पंजाब के 50 मरीजों ने योजना के तहत इलाज कराया। केंद्र सरकार से निर्देश मिलने के बाद पीजीआई प्रशासन अब पंजाब के मरीजों को बुलाकर इलाज कर रहा है। वहीं, पंजाब के जो मरीज पहले से भर्ती थे, उनको डिस्चार्ज कर दोबारा आयुष्मान भारत योजना के तहत कार्ड बनाकर उनका इलाज शुरू कर दिया गया है। 

विज्ञापन


केस-1 : फाजिल्का (पंजाब) निवासी 67 वर्षीय गुरमीत कौर को 17 अगस्त को पीजीआई में फॉलोअप की डेट दी गई थी। न्यूरोलॉजी डिपार्टमेंट में उनका इलाज पहले से चल रहा है लेकिन अचानक उनके बेटे गुरमीत सिंह के पास शुक्रवार को फोन आया और उन्हें शनिवार को पीजीआई में इलाज के लिए बुला लिया गया। वह अपनी मां को लेकर पीजीआई पहुंचे तो गुरमीत कौर को इमरजेंसी स्थित न्यूरोलॉजी वार्ड 2 में भर्ती कर लिया गया। उनका गामा नाइफ में इलाज चलेगा। बेटे गुरमीत ने बताया कि डॉक्टर ने कॉल करके बुलाया तो हमें लगा कि स्थिति गंभीर है इसलिए हम तय समय पर पीजीआई पहुंच गए। यहां आयुष्मान भारत योजना के तहत मेरी मां को भर्ती कर उनका इलाज किया जा रहा है।
विज्ञापन


केस- 2: पटियाला निवासी 28 वर्षीय विक्रमजीत सिंह पीजीआई में बुधवार से भर्ती हैं। यूरोलॉजी डिपार्टमेंट में उनका पहले से इलाज चल रहा है। 16 जून को दिखाने पर डॉक्टरों ने उन्हें सर्जरी के लिए पांच अगस्त की डेट दी थी। उस दौरान पीजीआई में पंजाब के मरीजों का आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत इलाज बंद होने के कारण उन्हें सामान्य रूप से भर्ती कर लिया गया था। शुक्रवार (पांच अगस्त) सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक उनकी सर्जरी चली, जिसमें 11 हजार रुपये दवाइयों पर खर्च हुए। शनिवार की सुबह डॉक्टर के निर्देश पर विक्रमजीत को डिस्चार्ज कर दिया गया। वहीं, उनकी दूसरी फाइल आयुष्मान भारत योजना के तहत बनाई गई है। विक्रमजीत को इस बात की जानकारी नहीं है कि उनके 11 हजार रुपये उन्हें कैसे मिलेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

पहले दिन 30, दूसरे दिन 20 मरीज भर्ती

पीजीआई में चार दिन बाद शुक्रवार को पंजाब के लिए फिर बहाल किए गए आयुष्मान भारत योजना के तहत पहले दिन 30 मरीजों को इलाज प्रदान किया गया। वहीं, दूसरे दिन शनिवार को विभिन्न विभागों में 20 मरीजों को भर्ती कर इलाज किया गया। पीजीआई प्रवक्ता व डीडीए कुमार गौरव के अनुसार पंजाब के मरीजों के इलाज की व्यवस्था पहले की तरह शुरू कर दी गई है।

चंडीगढ़ के अन्य अस्पतालों में सोमवार से मिलेगा पंजाब के मरीजों को इलाज

केंद्र सरकार के निर्देश पर स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा पीजीआई के साथ ही यूटी प्रशासन को भी आयुष्मान भारत योजना से संबंधित निर्देश जारी किया गया है। स्वास्थ्य सचिव यशपाल गर्ग ने बताया कि स्वास्थ्य मंत्रालय से मिले पत्र के निर्देशानुसार मेडिकल कॉलेज समेत सभी सरकारी व निजी अस्पतालों में सोमवार से आयुष्मान योजना के तहत पंजाब के मरीजों का इलाज शुरू कर दिया जाएगा।

इसलिए पैदा हुई यह स्थिति

पंजाब सरकार पर पीजीआई समेत अन्य सरकारी व निजी अस्पतालों पर आयुष्मान योजना के तहत करोड़ों रुपये बकाया होने के कारण धीरे-धीरे चंडीगढ़ में पंजाब के मरीजों का इलाज आयुष्मान योजना के तहत बंद कर दिया गया था। पीजीआई ने एक अगस्त से मरीजों के इलाज पर रोक लगा दी थी। इसके बाद स्थिति बेहद गंभीर हो गई। मरीजों की परेशानी को देखते हुए केंद्र सरकार को मामले पर निर्देश जारी करना पड़ा। वहीं पंजाब सरकार ने भी कहा है कि उन्होंने सभी अस्पतालों का बकाया चुकाने के लिए 100 करोड़ की राशि रिलीज कर दी है। इसके बाद स्थिति सामान्य हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed