फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Patients of Nehru Extension will not have to go outside for medicine, shops will open.

Chandigarh News: नेहरू एक्टेंशन के मरीजों को दवा के लिए नहीं जाना होगा बाहर, खुलेगी दुकान

Sat, 07 Feb 2026 11:18 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 07 Feb 2026 11:18 PM IST
विज्ञापन
Patients of Nehru Extension will not have to go outside for medicine, shops will open.
अब तक गोल मार्केट या सेक्टर 11 के मार्केट में जाना पड़ रहा दवा के लिए
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर
चंडीगढ़। पीजीआई के नेहरू एक्सटेंशन में इलाज कराने वाले मरीजों और उनके परिजनों को जल्द ही बड़ी राहत मिलने वाली है। पीजीआई प्रशासन के अनुसार यहां दवा की दुकान खोली जा रही है जिससे अब मरीजों को दवा के लिए अस्पताल से बाहर भटकना नहीं पड़ेगा। लंबे समय से चली आ रही इस समस्या के खत्म होने से इलाज के साथ-साथ मरीजों की रोजमर्रा की परेशानियां भी कम होंगी।


पीजीआई परिसर की बात करें तो लगभग सभी प्रमुख बिल्डिंग और ब्लॉकों में अपनी दवा की दुकानें मौजूद हैं लेकिन नेहरू एक्सटेंशन ऐसा एकमात्र हिस्सा रहा, जहां एक भी दवा की दुकान नहीं थी। इसी कारण यहां भर्ती मरीजों के परिजनों को गोल मार्केट या सेक्टर-11 के बाजारों तक जाना पड़ता था। गंभीर, बुजुर्ग और कैंसर जैसे मरीजों के परिजन इलाज के बीच दवा लाने के लिए लंबी दूरी तय करने को मजबूर थे। कई बार रात के समय गेट नंबर-3 बंद होने पर उन्हें गेट नंबर-1 तक पैदल जाना पड़ता था जिससे परेशानी और बढ़ जाती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed