फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Patients of Dengue is Increasing in Punjab

पंजाब में डेंगू का डंक: हर रोज जिलों में आ रहे 30 से 40 मरीज, पांच जिलों में हालात ज्यादा खराब

Thu, 21 Oct 2021 12:26 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 21 Oct 2021 12:26 AM IST
सार

अभी तक डेंगू नियंत्रण के लिए पंजाब सरकार भी कई कदम उठा चुकी है। उपमुख्यमंत्री ओपी सोनी के निर्देश पर मुख्यालय में बैठे अधिकारियों को जिलों में तैनात कर दिया गया है।

विज्ञापन
Patients of Dengue is Increasing in Punjab
डेंगू - फोटो : प्रतीकात्मक

विस्तार

पंजाब में डेंगू का डंक बढ़ता ही जा रहा है। हर रोज जिलों में औसतन 30 से 40 मरीज डेंगू की चपेट में आ रहे हैं। अब तक प्रदेश में 8600 से अधिक लोगों में डेंगू की पुष्टि हो चुकी है। डेंगू को लेकर बिगड़ रहे हालात पर पंजाब सरकार ने भी चिंता जताई है।

विज्ञापन


अभी तक डेंगू नियंत्रण के लिए पंजाब सरकार भी कई कदम उठा चुकी है। उपमुख्यमंत्री ओपी सोनी के निर्देश पर मुख्यालय में बैठे अधिकारियों को जिलों में तैनात कर दिया गया है। साथ ही दो दिन की फील्ड विजिट भी जरूरी कर दी गई है। निजी अस्पताल डेंगू परीक्षण को लेकर लोगों से ज्यादा पैसे की वसूली न कर सकें इसके लिए पंजाब सरकार की ओर से परीक्षण का शुल्क 600 रुपये तय कर दिया है। इतना सब कुछ होने के बाद भी हालात पर अभी तक काबू नहीं पाया जा सका है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - कुंडली बॉर्डर हत्याकांड: निहंग सिख जत्थेदार ने कहा- बेअदबी मामले की साजिश में निहंग भी शामिल मिला तो युवक जैसा होगा हाल 
विज्ञापन
विज्ञापन


लगातार जिलों में डेंगू के मरीजों की संख्या 30 से 40 के करीब प्रतिदिन बढ़ रही है। पिछले साल इस साल के मुकाबले डेंगू संक्रमितों की संख्या काफी कम थी।  2020 में 3200 लोगों में डेंगू की पुष्टि हुई थी, जबकि इस वर्ष अभी तक 8600 से अधिक मरीज सूबे में मिल चुके हैं। कोरोना की संभावित तीसरी लहर के बीच लगातार बढ़ रहे डेंगू के मामलों को लेकर भी अब पंजाब सरकार की चिंताएं बढ़ने लगी हैं।

पांच जिलों में ज्यादा प्रकोप
राज्य के पांच जिलों में हालात ज्यादा बेकाबू हैं। इन जिलों में अब तक 1000 से 1500 लोगों में डेंगू की पुष्टि हुई है। इनमें बठिंडा, होशियारपुर, मोहाली, अमृतसर और पठानकोट शहर शामिल हैं।


बे-मौसम बरसात ने बढ़ाई चिंता
चिकित्सकीय विशेषज्ञों का कहना है कि हर साल के अंत में डेंगू के मामले ज्यादा बढ़ते हैं। इस बार बेमौसम के हो रही बरसात के कारण भी डेंगू का लारवा ज्यादा मिल रहा है। स्वास्थ्य विभाग के द्वारा चलाई जा रही विशेष ड्राइव के दौरान घरों में इंडोर प्लांट और फ्रिज में भी कई स्थानों के निरीक्षण के दौरान डेंगू का लारवा मिला है।

राज्य में बढ़ते डेंगू के मामलों पर नियंत्रण के लिए सरकार के द्वारा कई प्रयास किए जा चुके हैं। चंडीगढ़ मुख्यालय से अधिकारियों को फील्ड विजिट करने के निर्देश दिए जा चुके हैं। अभी तक के प्रयासों से हालात काफी नियंत्रण में आ चुके हैं, जल्द ही स्थिति सामान्य हो जाएगी। - ओपी सोनी, उप-मुख्यमंत्री, पंजाब सरकार  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed