फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   patient had swine flu, alert in Chandigarh

मिला स्वाइन फ्लू का मरीज, चंडीगढ़ में अलर्ट जारी

Tue, 21 Jan 2014 12:07 AM IST
आशीष वर्मा/अमर उजाला, चंडीगढ़
आशीष वर्मा/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 21 Jan 2014 12:07 AM IST
विज्ञापन
patient had swine flu, alert in Chandigarh

दिल्ली के बाद नॉर्थ रीजन में इस साल स्वाइन फ्लू का पहला पाजिटिव मरीज मुक्तसर में मिला है। पंजाब के स्वास्थ्य विभाग की ओर से मरीज की निगरानी की जा रही है। उसकी हाल के दिनों की हिस्ट्री के बारे में भी जांच की जा रही है।

विज्ञापन


इंटीग्रेटेड डिसीज सर्विलेंस प्रोग्राम के तहत इसकी सूचना चंडीगढ़ को दी गई है। सूचना मिलते ही चंडीगढ़ में अलर्ट जारी कर दिया गया है। फिलहाल अब तक कोई पाजिटिव मरीज नहीं मिला है।
विज्ञापन


हालांकि प्राइवेट अस्पतालों से पीजीआई में कई सैंपल भेजे जा चुके हैं, लेकिन सभी सैंपलों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। चंडीगढ़ हेल्थ डिपार्टमेंट की ओर से स्वाइन फ्लू से निपटने की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जीएमसीएच-32 और जीएमएसएच-16 में आइसोलेटेड वार्ड बनाने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं। जल्द ही एक नोडल अफसर भी तैनात कर दिया जाएगा।

अधिकारियों ने बताया कि फिलहाल सीजन निकल चुका है। लोगों को डरने की जरूरत नहीं है, लेकिन फिर भी एहतियात जरूर बरते।

स्वाइन फ्लू से डरने के बजाय जरूरत इसके लक्षणों के बारे में जानने और सावधानी बरतने की है। पिछली बार चंडीगढ़ में स्वाइन फ्लू के 37 पॉजिटिव मरीज आए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed