फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Pathankot-Jogindar Nagar rail track starts 47 days later

47 दिन बाद आज रेल सेवा से जुड़ेंगे पंजाब और हिमाचल, यहां देखें ट्रेनों की लिस्ट और शेड्यूल

Tue, 02 Oct 2018 01:41 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पठानकोट (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पठानकोट (पंजाब) Updated Tue, 02 Oct 2018 01:41 AM IST
विज्ञापन
Pathankot-Jogindar Nagar rail track starts 47 days later
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

हिमाचल प्रदेश में हुई तेज बारिश के बाद ज्वालामुखी और पालमपुर के समीप लैंड स्लाइडिंग के कारण ठप पड़े पठानकोट-जोगिन्द्रनगर रेल सेक्शन पर मंगलवार से फिर ट्रेनों की छुक-छुक सुनाई देगी। सोमवार को अकेले इंजन के साथ पठानकोट से गुलेर तक का सफल ट्रायल करने के बाद टेक्निकल और इंजीनियरिंग विंग ने ट्रेनों को बहाल करने पर सहमति जताई है। 47 दिन ठप रहे इस रूट पर सभी 14 ट्रेनों को बहाल कर दिया गया है पर फिलहाल कोई ट्रेन गुलेर से आगे नहीं जा पाएगी। 

विज्ञापन


अधिकारियों के मुताबिक गुलेर से आगे अभी राहत कार्य चल रहा है, जल्द ही सभी ट्रेनों को जोगिन्द्रनगर तक चलाया जाएगा। हिमाचल में भारी बारिश से हुई लैंड स्लाइडिंग के बाद 10 जुलाई को नैरोगेज कांगड़ा घाटी की नाइट सर्विस बंद कर छह ट्रेनों (अप डाउन) को बंद किया था। 28 जुलाई को चार और ट्रेनें रद्द की गई। उसके बाद 10 से 25 अगस्त तक हुई तेज बारिश के बाद ज्वालामुखी रोड, कोपरलाहड़ और पालमपुर नैरोगेज स्टेशनों के पास 6 जगह लैंड स्लाइडिंग हो गई, जिसके चलते 13 अगस्त को फिरोजपुर रेल डिवीजन ने सभी 14 (अप-डाउन) ट्रेनें बंद करने का आदेश जारी किया था। तब से हिमाचल जाने के लिए लोगों को 7 गुणा अधिक किराया खर्च कर बस से जाना पड़ रहा था।
विज्ञापन


यह रहेगी ट्रेनों की टाइमिंग
फिरोजपुर रेल डिवीजन के आदेशों के बाद पठानकोट से रात के समय पठानकोट से चलकर जोगिन्द्र नगर जाने वाली ट्रेन नंबर-52471 सुबह 2:15 बजे, पठानकोट-बैजनाथ पपरोला (52463) तड़के 4 बजे, पठानकोट-बैजनाथ पपरोला (52467) दोपहर 1:20 पर, पठानकोट-बैजनाथ पपरोला (52469) दोपहर 3:50 पर, पठानकोट-बैजनाथ पपरोला (52465) सुबह 7 बजे और पठानकोट-जोगिन्द्र नगर (52473) सुबह 10 बजे गुलेर तक ही चलेंगी। यही ट्रेनें गुलेर से वापस पठानकोट आएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


व्यापार मंडल ने जताई खुशी
पठानकोट का अधिकतर व्यापार हिमाचल के कारोबारियों पर डिपेंड है। ट्रेनें शुरू होने पर व्यापार मंडल ने खुशी जताई है। चेयरमैन भारत महाजन ने कहा कि फेस्टिवल सीजन से ठीक पहले ट्रेनों के बहाल होने से पठानकोट का कारोबार प्रफुल्लित होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed