फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Pathankot City Improvement Trust chairman Vibhuti Sharma resigns

पठानकोट में कांग्रेस को बड़ा झटका: ट्रस्ट चेयरमैन विभूति शर्मा ने दिया इस्तीफा, आप में जाने की अटकलें

Tue, 12 Oct 2021 06:40 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, पठानकोट (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, पठानकोट (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Tue, 12 Oct 2021 06:40 PM IST
सार

पंजाब के पठानकोट में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। नगर सुधार ट्रस्ट के चेयरमैन विभूति शर्मा ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। अचानक इस्तीफा देने से पठानकोट की सियासत गर्मा गई है। इस बीच विभूति शर्मा के आप में शामिल होने की अटकलें हैं।

विज्ञापन
Pathankot City Improvement Trust chairman Vibhuti Sharma resigns
पत्रकारों को जानकारी देते विभूति शर्मा। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

25 साल से कांग्रेस पार्षद और मौजूदा समय में नगर सुधार ट्रस्ट के चेयरमैन विभूति शर्मा ने मंगलवार दोपहर अपने पद से इस्तीफा दे दिया। जिससे पठानकोट की राजनीति में बवंडर उठ खड़ा हुआ। पठानकोट में कांग्रेस के दिग्गज नेताओं में शुमार विभूति शर्मा ने इस्तीफा देते वक्त विधायक और कांग्रेस हाईकमान पर भी सुनवाई न करने का आरोप लगाया। 

विज्ञापन


विभूति शर्मा ने पत्रकारवार्ता कर कहा कि नगर सुधार ट्रस्ट का चेयरमैन बनाकर कांग्रेस ने उन्हें बिना पंख का पक्षी बनाया और जमीन पर तड़पने के लिए विवश कर दिया। विभूति ने कहा कि जब उन्होंने अगस्त 2019 में ट्रस्ट चेयरमैन का कार्यभार संभाला तो नगर सुधार ट्रस्ट कंगाल था। चार करोड़ का ऋण था, कर्मचारियों को 6-6 माह से वेतन नहीं मिला था। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- रणजीत सिंह हत्याकांड: राम रहीम समेत पांच दोषियों की सजा पर फैसला सुरक्षित, 18 अक्तूबर को होगा एलान
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यभार संभालते ही आमदनी के स्रोतों से नगर सुधार ट्रस्ट के लिए पैसे जुटाए। जिससे बैंक का ऋण चुकता किया और अन्य देनदारियां चुकाने के साथ-साथ कर्मचारियों को वेतन भी दिया। 10 साल पहले बनने शुरू हुए एमआईजी फ्लैट्स लोगों के सुपुर्द किए।


मुझे टॉर्चर किया गया: विभूति शर्मा
विभूति शर्मा ने कहा कि उन्हें चेयरमैन बनाकर टॉर्चर किया जाने लगा। काम करने की आजादी नहीं दी गई। अगर यहां से टेंडर कॉल किए जाते थे तो स्थानीय विधायक उन्हें सेक्रेटरी को बोलकर रद्द करवा देते थे। ट्रस्ट में एक क्लर्क के अलावा कोई अधिकारी या कर्मचारी नहीं दिया गया। ईओ, एक्सईएन, एसडीओ जेई तक नहीं थे। इस बारे में विधायक, हाईकमान, सरकार और अधिकारियों में से किसी ने कोई सुनवाई नहीं की। इसके अलावा सैली रोड पर एक ट्रस्टी द्वारा कब्जा किए जाने पर भी हर जगह शिकायत की लेकिन सुनवाई नहीं हुई। विभूति शर्मा ने कहा कि वह अपनी कुर्सी के साथ न्याय नहीं कर पा रहे थे। इसके चलते इस्तीफा दिया। 

यह भी पढ़ें- अर्श से फर्श का सफर: इस गुमनाम चिट्ठी ने खोले थे राम रहीम के काले कारनामे, फिर शुरू हुआ था कत्ल का दौर

आम आदमी पार्टी में जाने की अटकलें
विभूति शर्मा पठानकोट की राजनीति में अहम स्थान रखते हैं। राजनीतिक गलियारों में उनके आम आदमी पार्टी में जाने की चर्चा जोरों पर हैं। वहीं आम आदमी पार्टी सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल के पंजाब के दौरे को इस इस्तीफे से जोड़कर देखा जा रहा है। चर्चा है कि विभूति शर्मा बुधवार को आम आदमी पार्टी का दामन थाम सकते हैं। हालांकि, इस सवाल के जवाब पर विभूति ने कहा कि कांग्रेस में जिस तरह नजर अंदाज किया जा रहा है। उससे दुखी होकर पद से इस्तीफा दिया है। 2022 का चुनाव हर हाल में लड़ेंगे। पार्टी का नाम अभी नहीं बता सकते लेकिन कांग्रेस छोड़ने पर जल्द फैसला लेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed