फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Partap Singh Bajwa Car Accident with Truck

टैंकर से टकराई प्रदेश प्रधान बाजवा की कार

Thu, 22 May 2014 10:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, डेराबस्सी
ब्यूरो/अमर उजाला, डेराबस्सी Updated Thu, 22 May 2014 10:23 AM IST
विज्ञापन
Partap Singh Bajwa Car Accident with Truck

चंडीगढ़-अंबाला मुख्य मार्ग पर जीरकपुर में बुधवार शाम कांग्रेस के राज्य प्रधान प्रताप सिंह बाजवा की कार की टक्कर एक तेल के टैंकर से हो गई। हादसे में बाजवा आदि को कोई चोट नहीं आई। लेकिन उनकी पराडो कार क्षतिग्रस्त हो गई।

विज्ञापन


घटना से गुस्साए बाजवा के साथ उनकी सुरक्षा के लिए मौजूद आधा दर्जन करीब गनमैनों ने ट्रक चालक की जमकर पिटाई कर दी। इस दौरान बाजवा कार में बैठे रहे, जिन्होंने गनमैनों को रोकने की कोशिश तक नहीं की।
विज्ञापन


जब मामला पुलिस स्टेशन तक पहुंचा, तो वहां दोनों के बीच राजीनामा हो गया। इस घटना की वजह से मुख्य मार्ग पर कुछ देर तक जाम भी लगा रहा है।

मौके से मिली जानकारी अनुसार कांग्रेस के राज्य प्रधान कार में दिल्ली से चंडीगढ़ आ रहे थे। शाम करीब छह बजे जब उनकी कार मुख्य मार्ग पर स्थित मैकडोनाल्ड के निकट पहुंची, तो सड़क की रिपेयर का काम चलने से राज्य प्रधान की कार अचानक एक तेल से भरे टैंकर से जा टकराई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद गाड़ी को थोड़ा बहुत नुकसान हुआ, लेकिन हादसे में किसी को कोई चोट नहीं पहुंची। राज्य प्रधान के साथ अन्य गाड़ी में सवार करीब आधा दर्जन गनमैनों ने ट्रक चालक सुरेश कुमार निवासी बिलासपुर की जमकर पिटाई की। बाजवा के साथ स्कार्पियो गाड़ी में मौजूद गनमैन ट्रक चालक को अपनी गाड़ी में बैठाकर चंडीगढ़ की ओर ले गए।


घटना की सूचना मिलने पर पुलिस के मौके पर पहुंचने से पहले गनमैन ट्रक चालक को खुद ही पुलिस स्टेशन ले गए। थाना प्रभारी रविंदरवाल सिंह ने बताया कि पुलिस स्टेशन में दोनों ने लिखित रूप से राजीनामा कर लिया। ट्रक चालक के साथ मारपीट के बारे में उन्होंने कहा कि चालक ने पुलिस को कोई शिकायत नहीं दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed