फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Partap Singh Bajwa about Sikander Singh Maluka

बाजवा ने मलूका पर साधा निशाना, कहा बर्खास्त करो

Fri, 06 Jun 2014 11:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 06 Jun 2014 11:28 AM IST
विज्ञापन
Partap Singh Bajwa about Sikander Singh Maluka

किताब घोटाले के आरोपी शिक्षा अधिकारी डॉ. विनोद कुमार की मौत के बाद पंजाब कांग्रेस ने एक बार फिर शिक्षामंत्री सिकंदर सिंह मलूका पर हमला बोल दिया है।

विज्ञापन


प्रदेश कांग्रेस प्रधान प्रताप सिंह बाजवा ने कहा कि मलूका को बर्खास्त करके उनके खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में परचा दर्ज किया जाना चाहिए। उधर, डॉ. विनोद का अंतिम संस्कार वीरवार को मोहाली श्मशान घाट में किया गया, जहां मलूका भी पहुंचे।
विज्ञापन


बाजवा ने कहा कि जिंदल कमीशन ने मलूका को क्लीन चिट देते हुए तीन मेंबरी खरीद कमेटी को आरोपी बनाया था। डॉ. विनोद कुमार उसी कमेटी के सदस्य थे। बाजवा ने मलूका पर सवाल उठाया कि क्या डॉ. विनोद को खासतौर पर कमेटी का हिस्सा नहीं बनाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि नियमों को दरकिनार कर मलूका ने ही कमेटी बनाई। ऐसे में अनियमितताओं के लिए क्या वह जिम्मेदार नहीं हैं। क्या एक पाइप बेचने वाली कंपनी को रातों-रात पब्लिशर नहीं बनाया गया था। बाजवा ने कहा कि विनोद कुमार इसलिए तनाव में थे क्योंकि असली आरोपी को छोड़ दिया गया था।

बाजवा ने कहा कि सीएम इस मामले में कार्रवाई करें। साथ ही जिंदल कमीशन की रिपोर्ट भी सार्वजनिक की जाए। कांग्रेस प्रवक्ता सुखपाल खैहरा ने कहा कि विनोद कुमार की मौत के बाद पार्टी जिंदल कमीशन की रिपोर्ट को नकारते हुए किताब घोटाले की सीबीआई जांच की मांग करती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed