फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Part of under construction bridge fell on laborers in Jalandhar

Jalandhar News: मजदूरों पर गिरा निर्माणाधीन पुल का हिस्सा, छह घायल, इनमें से दो की हालत गंभीर

Sun, 25 Feb 2024 05:26 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Sun, 25 Feb 2024 05:26 PM IST
सार

पंजाब के जालंधर में एक निर्माणाधीन पुल का हिस्सा गिर गया। हादसे में छह मजदूर घायल हैं। हादसा गांव गाजीपुर के पास हुआ। डीएसपी करतारपुर पलविंदर सिंह ने कहा कि कोई जनहानि नहीं हुई है। 

विज्ञापन
Part of under construction bridge fell on laborers in Jalandhar
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब के जालंधर में गांव गाजीपुर के पास जम्मू-कटरा हाईवे पर निर्माणाधीन पुल का हिस्सा गिरने से छह मजदूर घायल हुए हैं। ये घटना शनिवार शाम है। इनमें से दो मजदूरों की हालत गंभीर बताई जा रही है। रात को थाना मकसूदां की पुलिस जांच करने घटनास्थल पर पहुंची। घायलों को देर रात को अस्पताल में भर्ती करवाया गया। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार निर्माणाधीन पुल पर मजदूरों शटरिंग के काम पर जुटे थे। इसी दौरान नीचे से शटरिंग प्लेट्स खिसक गई। इससे वहां पर काम कर रहे मजदूरों पर पुल का हिस्सा आ गिरा। मौके पर अफरा-तफरी मच गई। फिलहाल घटना पर हाईवे अथॉरिटी ने कोई बयान नहीं जारी किया है। आसपास के लोगों के मुताबिक घटना में छह मजदूर घायल हुए हैं।
विज्ञापन


देर शाम को थाना मकसूदां पुलिस को घटना की जानकारी मिली। इसके बाद चौकी मंड के प्रभारी दयाचंद अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। डीएसपी करतारपुर पलविंदर सिंह ने कहा कि कोई जनहानि नहीं हुई है। दो लोगों को मामूली चोट आई हैं। एक टीम मौके पर गई थी। क्राइम सीन की जांच के बाद अगली कार्रवाई की जाएगी। घायल मजदूरों की पहचान नहीं हो सकी है। सभी प्रवासी बताए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed