फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   parminder singh bajwa arrested by jalandhar police

रिवॉल्वर लेकर सेशन जज के कमरे में पहुंच गया इंस्पेक्टर बाजवा, सिक्योरिटी को मारे धक्के

Sat, 12 May 2018 01:13 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर(पंजाब) Updated Sat, 12 May 2018 01:13 PM IST
विज्ञापन
parminder singh bajwa arrested by jalandhar police
परमिंदर बाजवा
महितपुर का एसएचओ परमिंदर सिंह बाजवा शुक्रवार को टी-शर्ट और निक्कर पहनकर सर्विस रिवाल्वर टांगकर सेशन जज के कमरे में जा पहुंचा। इससे पहले उसने अदालत की सिक्योरिटी में तैनात एएसआई के साथ बहसबाजी की और उसे धक्के मारे। सेशन जज की अदालत में मौजूद बस्ती बावा खेल थाना के इंचार्ज सुखविंदर सिंह ने इंस्पेक्टर बाजवा से रिवाल्वर और कारतूस जब्त कर लिए। पुलिस ने सरकारी ड्यूटी में बाधा डालने का मामला दर्ज कर इंस्पेक्टर बाजवा को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


लाडी शेरोवालिया पर केस दर्ज करने के बाद सुर्खियों में आया महितपुर का इंस्पेक्टर परमिंदर सिंह बाजवा शुक्रवार सुबह अचानक सेशन कोर्ट में अपनी सुरक्षा के लिए शरण लेने पहुंच गया। उसने अपना हुलिया बदल रखा था। टी-शर्ट और निक्कर के साथ सिर पर पटका बांध रखा था। अदालत की सुरक्षा में तैनात सुखविंदर सिंह ने रूटीन में उसकी तलाशी ली तो उसके पास रिवाल्वर देखकर उसे रोक लिया गया।
विज्ञापन


इस पर बाजवा ने सिक्योरिटी मुलाजिमों से बहस करनी शुरू कर दी और हाथापाई कर सेशन कोर्ट में अंदर चला गया। वहां पर इंस्पेक्टर बाजवा ने तीन पन्नों के आवेदन में सेशन जज से गुहार लगाई है कि उसकी जान को खतरा है और उसे सिक्योरिटी दी जाए। उसे पंजाब पुलिस पर भरोसा नहीं है इसलिए उसे किसी अन्य फोर्स की सिक्योरिटी दी जाए। बाजवा ने कहा कि उस पर यह दबाव बनाया जा रहा है कि वह लाडी शेरोवालिया पर दर्ज केस वापस ले, लेकिन वह केस वापस नहीं लेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बीच ड्यूटी पर तैनात सिक्योरिटी एएसआई सुखविंदर सिंह और शुक्रवार को अदालत की सुरक्षा में खास तौर पर तैनात बस्ती बावा खेल के एसएचओ सुखविंदर सिंह सेशन जज की कोर्ट में गए और जज को बताया कि बाजवा के पास रिवाल्वर है। सेशन जज ने उन्हें आदेश दिया कि बाजवा का रिवाल्वर यहीं जब्त कर लिया जाए। एसएचओ सुखविंदर सिंह ने बाजवा से रिवाल्वर व कारतूस जब्त किए। इंस्पेक्टर परमिंदर सिंह बाजवा जब सेशन जज को शिकायत देकर बाहर निकला तो मौके पर पहुंचे बारादरी थाना के एसएचओ बलवीर सिंह उसको हिरासत में लेकर बारादरी थाना ले आए।

एसएचओ बलवीर सिंह ने बताया कि अदालत की सिक्योरिटी में तैनात एएसआई सुखविंदर सिंह के बयान कलमबद्ध किए गए हैं, जिसमें उसने कहा है कि इंस्पेक्टर बाजवा ने उसको धक्का दिया और जबरदस्ती रिवाल्वर लेकर सेशन जज के रूम में चला गया, जहां पर असलाह ले जाने पर पाबंदी है। पुलिस ने इंस्पेक्टर बाजवा पर केस दर्ज कर उसको गिरफ्तार कर लिया है।

‘अब पुलिस की नौकरी नहीं करनी’
इंस्पेक्टर परमिंदर सिंह बाजवा का कहना है कि वह अदालत में रिवाल्वर गलती से ले गया था। अब उसका खाकी से मोह भंग हो गया है। उसने कुछ भी गलत नहीं किया है। वह तो माननीय सेशन जज से मिलकर यह प्रार्थना करने गया था कि मुझे सुरक्षा देकर हाईकोर्ट तक पहुंचाया जाए। मैं बहुत डरा हुआ हूं, मेरी जान को खतरा है। कोर्ट रूम में मैं अपना रिवाल्वर गलती से ले गया था। पुलिस विभाग में ईमानदारी से ड्यूटी करने का क्या हाल होता है, यह आज पता चल गया। बाजवा ने कहा कि सरकार उसके साथ धक्का कर रही है। उसने तो केस सही दर्ज किया था, उसमें कुछ गलत नहीं था।


बाजवा 14 दिन की न्यायिक हिरासत में
इंस्पेक्टर परमिंदर सिंह बाजवा को अदालत ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। बाजवा सुबह टी-शर्ट और निक्कर में थे और उनको गिरफ्तार कर बारादरी थाने में ले जाया गया। वहीं पर बाजवा के लिए घर से कपड़े मंगवाए गए। इसके बाद पैंट कमीज और सिर पर टोपी पहनाकर अदालत में दोबारा पेश किया गया। जहां से उसको अदालत ने 14 दिन के लिए जेल भेज दिया है। बाजवा का मेडिकल सिविल अस्पताल से करवाकर उसको कपूरथला जेल शिफ्ट कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed