फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   parking rate increament proposal rejected by nagar nigam

नहीं बढ़ेंगे पेड पार्किंग के रेट, खारिज हुआ प्रस्ताव

Tue, 01 Dec 2015 01:10 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 01 Dec 2015 01:10 PM IST
विज्ञापन
parking rate increament proposal rejected by nagar nigam

नगर निगम ने एक बार फिर पार्किंग का रेट और उनकी संख्या बढ़ाने का प्रस्ताव खारिज कर दिया है। ऐसे में अब रेट बढ़ाने की गेंद प्रशासन के पाले में है। प्रशासन रेट बढ़ाने का फैसला जल्द सुना सकता है। क्योंकि निगम के पास पेड पार्किंग का रेट बढ़ाने का यह अंतिम मौका था।

विज्ञापन


प्रशासन की ओर से आए नोटिस के साथ रेट बढ़ाने का प्रस्ताव सोमवार को सदन के समक्ष रखा गया, जिस पर मनोनीत पार्षद तो नोमिनल रेट बढ़ाने को तैयार हो गए, जबकि कांग्रेस ने इस प्रस्ताव का खुलकर विरोध किया।
विज्ञापन


वहीं भाजपा ने पहले कहा कि वह इस प्रस्ताव पर चर्चा करने के लिए तैयार थी, लेकिन जब कांग्रेस ने प्रस्ताव का विरोध किया तो भाजपा भी पीछे हट गई। जबकि निगम कमिश्नर भावना गर्ग ने सदन के समक्ष कई बार कहा कि इस प्रस्ताव पर गंभीरता से निर्णय लिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


मालूम हो कि प्रशासन ने रेट और फ्री को पेड पार्किंग बनाने का आदेश जारी कर तीन दिन पहले ही नोटिस भेजकर दस दिन के भीतर जबाव देने को कहा है। मनोनीत पार्षद एमपी कोहली और बाबूलाल ने कहा कि लोगों की सुविधा के लिए कुछ रेट बढ़ जाने चाहिए।

कोहली ने पहले दो घंटे के लिए पुराना रेट ही लागू करने की बात की थी। कमिश्नर ने सदन में कहा कि अगर रेट बढ़ जाते हैं, तो पार्किंग रेगुलेट और सेमी ऑटोमेटिक की जाएगी।


नोटिस मेयर की असफलता

भाजपा पार्षद दल के नेता अरुण सूद ने कहा कि जो प्रशासन ने चेतावनी का नोटिस भेजा है वह मेयर की असफलता है। मेयर की प्रशासन से कोऑर्डिनेशन की कमी है, जिसका खामियाजा शहरवासियों को भुगतना पड़ रहा है। सलाहकार नगर निगम के हर समारोह में आते हैं, लेकिन मेयर नगर निगम को आ रही दिक्कतों पर उनसे बात नहीं करती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed