फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   parking, multilevel parking, chandigarh first multilevel parking, chandigarh

चंडीगढ़ में मल्टीलेवल पार्किंग का भविष्य संकट में, पार्किंग बनी समस्या

Sun, 07 Aug 2016 06:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sun, 07 Aug 2016 06:46 PM IST
विज्ञापन
parking, multilevel parking, chandigarh first multilevel parking, chandigarh
सेक्टर 17 के व्यापारियों के साथ मीटिंग करते हुए मेयर अरुण सूद - फोटो : अमर उजाला
चंडीगढ़ के सेक्टर-17 की पहली मल्टीलेवल पार्किंग का भविष्य संकट में पड़ गया है। पार्किंग की समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है। सोमवार को जिस कंपनी ने तीन माह के लिए पार्किंग चलाने का ठेका लिया था उसका कार्यकाल समाप्त हो रहा है। जबकि नगर निगम ने अभी तक कोई ऐसा फैसला नहीं किया है कि आगे यह मल्टीलेवल पार्किंग कौन चलाएगा।
विज्ञापन


नगर निगम इस पार्किंग को अब माक कंपनी को भी चलाने के लिए देने के लिए तैयार नहीं है क्योंकि माक कंपनी को नगर निगम को हर माह 6 लाख 20 हजार रुपये का भुगतान करना पड़ता है जबकि यहां से नगर निगम को कमाई सिर्फ एक लाख रुपये प्रति माह ही हुई है। ऐसे में नगर निगम फिर से माक कंपनी को पेड पार्किंग चलाने के लिए देकर फिर से घाटा बढ़ाना नहीं चाहती है। मालूम हो कि तीन माह पहले ही नगर निगम ने इस मल्टीलेवल पार्किंग का उद्घाटन प्रशासक कप्तान सिंह सोलंकी से करवाया है। इस मल्टीलेवल पार्किंग के निर्माण 48 करोड़ रुपये का खर्चा आया है।
विज्ञापन


अब क्या कर सकता है नगर निगम
.नगर निगम जब तक साहिब सिंह और इंपायर स्टोर की पार्किंग बंद नहीं हो जाती तब तक  मल्टीलेवल पार्किंग को बंद करने का फैसला ले सकता है
 नगर निगम खुद मल्टीलेवल पार्किंग चला सकता है इसके लिए अतिक्रमण हटाओ दस्ते और इंजीनियिरिंग विंग के कर्मचारियों को लगाया जा सकता है

पार्किंग बंद नहीं होगी तब तक नहीं चलेगी मल्टीलेवल
नगर निगम ने तीन माह पहले यह निर्णय लिया था कि साहिब सिंह और इंपायर स्टोर की पार्किंग बंद कर दी जाएगी यह दोनो पार्किंग एक सप्ताह के लिए बंद भी कर दी जिस कारण मल्टीलेवल पार्किंग का पहले सप्ताह अच्छा रिस्पांस आया। लेकिन व्यापारियों और पार्षदों के विरोध के कारण फिर से नगर निगम को कुछ शर्तो के साथ मल्टीलेवल पार्किंग खोलने का निर्णय लिया गया। ऐसे में नगर निगम के अधिकारियों का कहना है कि जब तक साहिब सिंह और इंपायर स्टोर की पार्किंग बंद नहीं हो जाती तब तक मल्टीलेवल पार्किंग चल नहीं सकती।
विज्ञापन
विज्ञापन


मेयर अरुण सूद का कहना है कि मल्टीलेवल पार्किंग को घाटे में न जाए इसके लिए नीति बनाई गई है उनका कहना है कि मल्टीलेवल पार्किंग को विज्ञापन की मंजूरी देकर कंपनियों को देने का निर्णय लिया गया है जिसके लिए टैंडर तैयार हो चुका है सिर्फ टैंडर का नोटिस निकालना बाकी है। उनका कहना है कि प्रशासन ने मल्टीलेवल की अंडरग्राउंड फ्लोरों में विज्ञापन बोर्ड लगाने की मंजूरी दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed