पंजाब: प्रकाश सिंह बादल ने उठाई भुल्लर की रिहाई की मांग, कहा- इससे सूबे में शांति और सांप्रदायिक सद्भाव मजबूत होगा
पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने दविंदर पाल सिंह भुल्लर की तत्काल रिहाई की मांग उठाई है। उन्होंने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को कांग्रेस शासकों के ध्रुवीकरण के रास्ते पर न चलने की सलाह।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब के पांच बार मुख्यमंत्री रहे प्रकाश सिंह बादल ने रविवार को पंजाब में शांति और सांप्रदायिक सौहार्द्र को मजबूत करने के लिए दविंदर पाल सिंह भुल्लर की तत्काल रिहाई की मांग की है। उन्होंने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से उनकी रिहाई में बाधा न बनने को कहा। उन्होंने कहा कि भुल्लर की रिहाई से पंजाब में शांति और सांप्रदायिक सद्भाव मजबूत होगा। बादल ने केजरीवाल को कांग्रेस शासकों के ध्रुवीकरण के रास्ते पर नहीं चलने की सलाह दी।
पूर्व मुख्यमंत्री ने रविवार को जारी बयान में कहा कि अतीत में पंजाब को कांग्रेस शासकों द्वारा इन तुच्छ सांप्रदायिक और ध्रुवीकरण की राजनीतिक साजिशों के कारण काफी नुकसान उठाना पड़ा था। अरविंद केजरीवाल को उन्हीं तुच्छ कारणों से उसी रास्ते पर चलने से गुरेज करना चाहिए। पूर्व मुख्यमंत्री ने भुल्लर द्वारा सामना की जा रही स्वास्थ्य संबंधी जटिलताओं की ओर भी केजरीवाल का ध्यान दिलाया और कहा कि सिर्फ कानूनी बातों के अलावा बुनियादी मानवीय चिंता से आपको इस मामले में तेजी से सकारात्मक कार्रवाई करने के लिए मजबूर करना चाहिए।
केजरीवाल को यहां विभिन्न समुदायों के बीच मजबूत पारंपरिक भाईचारे के बंधन को कमजोर करने की कोशिश नहीं करनी चाहिए। बादल ने कहा कि पंजाब शांति और सांप्रदायिक सद्भावना बिगाड़ने वाले किसी भी व्यक्ति को माफ नहीं करेगा। भुल्लर की रिहाई पंजाब में समुदायों की बीच शांति और भाईचारे की भावना को बढ़ावा देगी।
Both Centre & judiciary approved release of (1993 Delhi bomb blast convict) Davinder Pal Singh Bhullar, who has completed his jail term, but due to some unknown reasons, Delhi CM Arvind Kejriwal not signing release papers: Former Punjab chief minister Prakash Singh Badal pic.twitter.com/3vb9EGoHA6
— ANI (@ANI) January 23, 2022
This matter should not be kept pending, as it is not in the interest of the state and country. It is an emotional issue, and I request Delhi CM Kejriwal to personally look into it: Shiromani Akali Dal patriarch & former Punjab chief minister Prakash Singh Badal
— ANI (@ANI) January 23, 2022