फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Parkash Singh Badal discharged from hospital

लुधियाना: पूर्व सीएम प्रकाश सिंह बादल को अस्पताल से मिली छुट्टी, डॉक्टरों ने दी घर पर आराम की सलाह

Tue, 25 Jan 2022 12:05 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Tue, 25 Jan 2022 12:05 AM IST
सार

पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल को सोमवार को लुधियाना के डीएमसी अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। बुखार व खांसी की समस्या के बाद उन्हें यहां भर्ती कराया गया था।

विज्ञापन
Parkash Singh Badal discharged from hospital
प्रकाश सिंह बादल - फोटो : अमर उजाला (फाइल फोटो)

विस्तार

अकाली दल के संरक्षक पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल को सोमवार को पांच दिन बाद अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद वह सीधे अपने पैतृक गांव लंबी के लिए रवाना हो गए। बताया जा रहा है कि डीएमसी अस्पताल के डॉक्टरों ने अभी पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल को घर में ही आराम करने की सलाह दी है। वह अभी कुछ दिन घर पर ही आराम करेंगे। 

विज्ञापन


प्रकाश सिंह बादल के छुट्टी मिलने की खबर के बाद अकाली दल के कार्यकर्ताओं में खुशी है। वह अपने चहेते नेता के लिए कई दिनों से प्रार्थना कर रहे थे। पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल की तबीयत खराब चल रही थी। दो दिन तक बुखार और खांसी की दिक्कत के कारण उन्हें डीएमसी अस्पताल में दाखिल कराया गया था। जहां उनकी कोविड रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। जिसके बाद उन्हें डीएमसी अस्पताल में ही दाखिल कर लिया गया था। 
विज्ञापन


दूसरी रिपोर्ट भी पॉजिटिव आने के बाद उनका इलाज शुरु कर किया गया। अकाली दल प्रधान सुखबीर सिंह बादल भी दो दिन तक लुधियाना में ही रहे और डॉक्टरों से लगातार अपडेट लेते रहे थे। हालांकि यह अफवाह फैल गई थी कि पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल की तबीयत ज्यादा खराब हो गई है लेकिन डीएमसी अस्पताल के डॉक्टरों ने स्पष्ट किया था कि उनकी तबीयत काफी ठीक है। सोमवार को उनको छुट्टी दे दी गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि अब पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल को घर में ही कुछ दिन आराम करना पड़ेगा। डीएमसी अस्पताल के मेडिकल सुपरिंटेंडेंट अश्वनी चौधरी ने बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री की हालत में काफी सुधार था जिसके बाद आज उन्हें छुट्टी दी गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed