{"_id":"61eef0276815b565de1ae758","slug":"parkash-singh-badal-discharged-from-hospital","type":"story","status":"publish","title_hn":"लुधियाना: पूर्व सीएम प्रकाश सिंह बादल को अस्पताल से मिली छुट्टी, डॉक्टरों ने दी घर पर आराम की सलाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लुधियाना: पूर्व सीएम प्रकाश सिंह बादल को अस्पताल से मिली छुट्टी, डॉक्टरों ने दी घर पर आराम की सलाह
Tue, 25 Jan 2022 12:05 AM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Tue, 25 Jan 2022 12:05 AM IST
सार
पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल को सोमवार को लुधियाना के डीएमसी अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। बुखार व खांसी की समस्या के बाद उन्हें यहां भर्ती कराया गया था।
विज्ञापन
प्रकाश सिंह बादल
- फोटो : अमर उजाला (फाइल फोटो)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अकाली दल के संरक्षक पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल को सोमवार को पांच दिन बाद अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद वह सीधे अपने पैतृक गांव लंबी के लिए रवाना हो गए। बताया जा रहा है कि डीएमसी अस्पताल के डॉक्टरों ने अभी पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल को घर में ही आराम करने की सलाह दी है। वह अभी कुछ दिन घर पर ही आराम करेंगे।
विज्ञापन
प्रकाश सिंह बादल के छुट्टी मिलने की खबर के बाद अकाली दल के कार्यकर्ताओं में खुशी है। वह अपने चहेते नेता के लिए कई दिनों से प्रार्थना कर रहे थे। पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल की तबीयत खराब चल रही थी। दो दिन तक बुखार और खांसी की दिक्कत के कारण उन्हें डीएमसी अस्पताल में दाखिल कराया गया था। जहां उनकी कोविड रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। जिसके बाद उन्हें डीएमसी अस्पताल में ही दाखिल कर लिया गया था।
विज्ञापन
दूसरी रिपोर्ट भी पॉजिटिव आने के बाद उनका इलाज शुरु कर किया गया। अकाली दल प्रधान सुखबीर सिंह बादल भी दो दिन तक लुधियाना में ही रहे और डॉक्टरों से लगातार अपडेट लेते रहे थे। हालांकि यह अफवाह फैल गई थी कि पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल की तबीयत ज्यादा खराब हो गई है लेकिन डीएमसी अस्पताल के डॉक्टरों ने स्पष्ट किया था कि उनकी तबीयत काफी ठीक है। सोमवार को उनको छुट्टी दे दी गई है।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि अब पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल को घर में ही कुछ दिन आराम करना पड़ेगा। डीएमसी अस्पताल के मेडिकल सुपरिंटेंडेंट अश्वनी चौधरी ने बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री की हालत में काफी सुधार था जिसके बाद आज उन्हें छुट्टी दी गई है।