फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   parkash singh badal controversial statement on captain amrinder singh

'लोगों को गुमराह करने लिए झूठे दावे कर रहे अमरिंदर'

Thu, 03 Dec 2015 09:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर Updated Thu, 03 Dec 2015 09:26 AM IST
विज्ञापन
parkash singh badal controversial statement on captain amrinder singh

मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने एक कार्यक्रम के दौरान पंजाब कांग्रेस के नए प्रधान कैप्टन अमरिंदर सिंह पर तीखा वार किया। उन्होंने कहा कि कैप्टन अमरिंदर सिंह झूठे वादे करके लोगों को गुमराह करने की आदी हैं। लोगों को उसके नकारात्मक प्रचार से बचना चाहिए।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि राज्य में चल रहे विकास कार्य के साथ-साथ आम लोगों की भलाई के लिए राज्य सरकार द्वारा उठाए गए कदम यह साबित करते हैं कि आपने कार्यकाल के दौरान अकाली-भाजपा सरकार ने शानदार कार्य किए हैं, लेकिन कैप्टन इन मामलों पर गैर जिम्मेदारना बयान जारी कर लोगों को गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने बरगाड़ी कांड की जांच सीबीआई को सौंप दी है ताकि इस मामले की निष्पक्ष जांच करवाई जा सके। केंद्रीय एजेंसी इस मामले की जांच कर उन ताकतों का पर्दाफाश करेगी जो राज्य की अमन शांति को भंग कर देना चाहती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि राज्य में नशे को खत्म करने लिए राज्य सरकार द्वारा विशेष प्रयास किए जा रहे हैं और राज्य भर में नशा मुक्ति केंद्र खोले गए हैं। संगत दर्शन कार्यक्रम दौरान मुख्यमंत्री बादल द्वारा 26 गांवों की पंचायतों को 6.22 करोड़ रुपये की ग्रांट बांटी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed