फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Parents of Sidhu Moosewala will campaign against Punjab govt in Jalandhar by-election

Punjab: मूसेवाला के पिता का बड़ा एलान, पंजाब सरकार के खिलाफ खोलेंगे मोर्चा, जालंधर उपचुनाव में करेंगे प्रचार

Sun, 02 Apr 2023 07:31 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, मानसा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, मानसा (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Sun, 02 Apr 2023 07:31 PM IST
सार

बलकौर सिंह ने कहा कि जब तक बेटे के कत्ल का इंसाफ नहीं मिलता... तब तक चैन से नहीं बैठेंगे। उन्होंने कहा कि बेशक उनको चुप करवाने के लिए लगातार धमकियां मिल रही हैं लेकिन वह किसी भी धमकी से डरने वाले नहीं। भले ही उनका बुत भी बेटे के बुत के बगल में लग जाए लेकिन वह आखिरी सांस तक लड़ते रहेंगे। 

विज्ञापन
Parents of Sidhu Moosewala will campaign against Punjab govt in Jalandhar by-election
बेटे की प्रतिमा के साथ पिता बलकौर सिंह। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी (फाइल फोटो)

विस्तार

दिवंगत पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह ने कहा कि वह जालंधर उपचुनाव में पंजाब सरकार के खिलाफ प्रचार करेंगे। लोगों को बताएंगे कि भगवंत मान सरकार ने उनके बेटे के कत्ल के मामले में इंसाफ देने के बजाय लारे ही लगाए हैं और लोग इनके बहकावे में न आएं। बलकौर सिंह रविवार को गांव मूसा में सिद्धू के प्रशंसकों को संबोधित कर रहे थे।

विज्ञापन


मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह पंजाब सरकार से खफा हैं। उन्होंने कहा कि जब उन्होंने अपने बेटे के कत्ल के मामले में पंजाब विधानसभा के बाहर धरना लगाया तो मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल ने उनको भरोसा दिया था कि सरकार इस पर गंभीर है और 20 मार्च के बाद उनकी मुख्यमंत्री के साथ बैठक करवाएंगे लेकिन सरकार ने फिर कोई सार नहीं ली।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अब सरकार से मिन्नत नहीं करनी है। बेटे की पहली बरसी का समागम फेल करने के लिए सरकार ने हथकंडा अपनाया तो ऐसा लगा मानो उनके बेटे की दूसरी बार मौत हुई है। बलकौर सिंह सिद्धू ने कहा कि गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई को राष्ट्रवादी बताया जा रहा है, जिसके हाथ निर्दोष नौजवानों के खून से रंगे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Punjab News: दीप सिद्धू की महिला मित्र रीना राय पहुंचीं श्री दरबार साहिब, अमृतपाल के सवाल पर कही ये बात


उन्होंने कहा कि जब तक बेटे के कत्ल का इंसाफ नहीं मिलता... तब तक चैन से नहीं बैठेंगे। उन्होंने कहा कि बेशक उनको चुप करवाने के लिए लगातार धमकियां मिल रही हैं लेकिन वह किसी भी धमकी से डरने वाले नहीं। भले ही उनका बुत भी बेटे के बुत के बगल में लग जाए लेकिन वह आखिरी सांस तक लड़ते रहेंगे। 

उन्होंने कहा कि सिद्धू मूसेवाला का कसूर केवल इतना था कि उसने छोटी उम्र में बड़ी कामयाबी हासिल कर ली थी और कुछ लोगों से उसकी कामयाबी बर्दाश्त नहीं हुई। बता दें कि जेल से रिहा होने के बाद नवजोत सिद्धू सोमवार दोपहर सिद्धू मूसेवाला के घर पहुंचेंगे। यहां वह अभिभावकों से मुलाकात कर दुख सांझा करेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed