{"_id":"5f4c098f8ebc3eaae26955fa","slug":"parents-going-to-protest-against-private-schools-caught-chandigarh-news-pkl386321076","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़ में निजी स्कूलों के खिलाफ प्रदर्शन करने जा रहे अभिभावक हिरासत में लिए गए, जानिए मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंडीगढ़ में निजी स्कूलों के खिलाफ प्रदर्शन करने जा रहे अभिभावक हिरासत में लिए गए, जानिए मामला
Mon, 31 Aug 2020 11:27 AM IST
पंचकुला ब्यूरो
अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: पंचकुला ब्यूरो
Updated Mon, 31 Aug 2020 11:27 AM IST
विज्ञापन
हिरासत में लिए गए अभिभावक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निजी स्कूलों के खिलाफ प्रदर्शन करने जा रहे अभिभावकों को पुलिस ने पहले ही पकड़ लिया। शाम को सबको छोड़ दिया गया। अभिभावकों में आक्रोश है कि निजी स्कूलों की मनमानी बढ़ती जा रही है और पुलिस उन्हें बचाने में जुटी है। यदि वे प्रदर्शन व साइकिल रैली निकालते तो प्रशासन को उनकी मनमानी का पता चलता लेकिन ऐसा नहीं करने दिया गया।
अभिभावक कुलदीप, सज्जन, अभय, ओमप्रकाश आदि ने निजी स्कूलों के खिलाफ साइकिल रैली निकालने व एडवाइजर को ज्ञापन देने के लिए अभिभावकों को रॉक गार्डन पहुंचने का आह्वान किया था। सभी लोग सुबह दस बजे रॉक गार्डन पहुंच गए। पुलिस पहले से ही वहां मौजूद थी। ये लोग अपना कार्यक्रम शुरू करते, उससे पहले पुलिस चार-पांच अभिभावकों को गिरफ्तार करके थाने ले आई। इसके बाद शाम को उन्हें छोड़ दिया गया।
अभिभावकों ने कहा कि निजी स्कूल मनमानी फीस वसूल रहे हैं। पढ़ाई न होने के बाद भी फीस ली जा रही है। कई तरह का शुल्क मांगा जा रहा है। इस बारे में प्रशासन को बताना था ताकि उन्हें अभिभावकों की पीड़ा पता चलती लेकिन उसे ऐसा नहीं करने दिया गया। अभिभावक जल्द ही आंदोलन की रणनीति बनाएंगे। उन्होंने प्रशासन से निजी स्कूलों पर शिकंजा कसने की मांग की।