{"_id":"654483feb8b9c399a706ba26","slug":"parents-closed-gate-of-private-school-over-charges-of-molestation-on-dean-2023-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar: स्कूल के डीन पर उदयपुर टूर पर चार छात्रों से छेड़छाड़ का आरोप, अभिभावकों ने स्कूल के गेट पर जड़ा ताला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar: स्कूल के डीन पर उदयपुर टूर पर चार छात्रों से छेड़छाड़ का आरोप, अभिभावकों ने स्कूल के गेट पर जड़ा ताला
Fri, 03 Nov 2023 10:54 AM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हिसार (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हिसार (हरियाणा)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Fri, 03 Nov 2023 10:54 AM IST
सार
बच्चों ने होटल के कमरे का ताला तोड़ छात्र को डीन के कमरे से बाहर निकाला। तीन छात्रों को अस्पताल में भर्ती करवाया था। स्कूल की तीन अध्यापिकाओं ने इस्तीफा दिया है। उदयपुर पुलिस ने डीन और डायरेक्टर पर केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
मौके पर खड़ी पुलिसकर्मी।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिसार शहर के एक स्कूल के डीन ने राजस्थान के उदयपुर में टूर के दौरान चार छात्रों को नशीला पदार्थ पिलाकर छेड़छाड़ की। शुक्रवार सुबह अभिभावकों ने डीन की गिरफ्तारी की मांग को लेकर स्कूल के गेट पर ताला जड़ हंगामा किया। सूचना मिलने पर डीएसपी विनोद शंकर और सिविल लाइन थाना प्रभारी निर्मला पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
वहीं, मामला बढ़ने पर स्कूल प्रबंधन ने डीन सूरज नागपाल को निष्कासित कर दिया है। पुलिस ने डीन पर छेड़छाड़, जान से मारने की धमकी व नशीला पदार्थ पिलाने की धाराओं में केस दर्ज किया है। वहीं इस घटना से क्षुब्ध होकर स्कूल की तीन अध्यापिकाओं ने इस्तीफा दे दिया। अभिभावकों ने डायरेक्टर पर लापरवाही के आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन
पुलिस को दी गई शिकायत में अभिभावकों ने कहा कि स्कूल प्रबंधन की ओर से 28 अक्तूबर को 71 विद्यार्थियों को उदयपुर टूर पर ले जाया गया। 71 बच्चों के साथ 10 शिक्षक भी थे। स्कूल बस में डीन सूरज नागपाल थे। यह सभी डबल डेकर केबिन वाली बस में सवार होकर जा रहे थे।
विज्ञापन
उदयपुर जाते समय बस यात्रा के दौरान ही रात 11 बजे सूरज नागपाल 11वीं व 12वीं कक्षा के दो छात्रों के केबिन में घुस गए और उनके साथ छेड़छाड़ की। विरोध किया तो टूर कैंसिल कर रास्ते में ही उतारने की धमकी दी। अगले दिन उदयपुर के होटल में बच्चों को ठहराया गया।
आरोप है कि वहां पर चार बच्चों को डीन ने नशीला पदार्थ पिलाया। कुछ देर बाद एक बच्चे के कमरे में गया और छेड़छाड़ की। अन्य छात्रों को इसका पता चला तो उन्होंने दरवाजा तोड़ छात्र को बाहर निकाला। रात करीब दो बजे नशीले पदार्थ के कारण तीन विद्यार्थियों की तबीयत बिगड़ गई, जिन्हें अस्पताल ले जाया गया। इसके बाद अध्यापिकाओं ने स्कूल डायरेक्टर को मामले से अवगत कराया।
सूरज नागपाल को स्कूल से हटा दिया है। हमने डीन के खिलाफ शिकायत दी है, जो बच्चे टूर पर गए थे उनकी जरूरत पड़ने पर काउंसिलिंग करवाई जाएगी। प्रबंधन की तरफ से भी जांच की जाएगी, जो दोषी होगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। - सुभाष, ग्रुप डायरेक्टर
अभिभावकों और स्कूल प्रबंधन की तरफ से डीन और डायरेक्टर के खिलाफ शिकायत आई है। शिकायत के आधार पर यहां से जीरो एफआईआर उदयपुर भेजी गई है। वहां पर डीन और डायरेक्टर के खिलाफ केस दर्ज हो गया है। -निर्मला, सिविल लाइन थाना प्रभारी