{"_id":"e878f8df11455d5ac9eb4f500b30d874","slug":"pardeep-kasni-embarass-due-to-transfer-feedback-on-facebook-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तबादले से खासे नाराज कासनी, फेसबुक पर तीखी प्रतिक्रिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तबादले से खासे नाराज कासनी, फेसबुक पर तीखी प्रतिक्रिया
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sat, 27 Jun 2015 04:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अपने स्थानांतरण को लेकर अक्सर चर्चा में रहने वाले हरियाणा के आईएएस अधिकारी प्रदीप कासनी की जुबान भले ही बंद हो, लेकिन वे सोशल मीडिया के जरिये मुखर हैं। खुद से संबंधित किसी खबर पर कासनी ने फेसबुक के जरिये एक बार फिर प्रतिक्रिया दी है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा है कि छोड़ गवर्नेंस और गुडनेस का चक्कर, खुदगर्ज बन जा हमारी तरह। शुक्रवार को भी सोशल साइट्स पर उनके तबादले की चर्चा जारी रही। खास बात है कि हरियाणा से संबंधित सभी मुद्दों पर दोराय रखने वाले राजनीतिक दल कासनी के तबादले पर एकमत दिख रहे हैं।
विज्ञापन
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने भी कासनी के तबादले को प्रशासनिक मसला बताया है। हालांकि अभी तक आईएएस रेणु फुलिया के छुट्टी पर होने के कारण कासनी को चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान विभाग का चार्ज न छोड़ने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
लिहाजा शुक्रवार को भी वे विभागीय बैठकों में शामिल रहे। एक जुलाई को रेणु फुलिया का अवकाश समाप्त हो रहा है। इस बीच कासनी ही विभागीय कामकाज को देखेंगे। रेणु फुलिया के आने पर उन्हें कार्यभार सौंप दिया जाएगा।
दूसरी ओर चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान विभाग में तबादलों के बाद बैठकों का दौर शुरू हो गया है। शुक्रवार को विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव केके खंडेलवाल के पास नर्सिंग परीक्षा को लेकर मंथन जारी रहा। रोहतक मेडिकल कॉलेज, खानपुर मेडिकल कॉलेज तथा मेडिकल कॉलेज नल्हड के उपकुलपति बैठक में शामिल हुए।
मंत्री के निर्णय पर कायम रहते हुए फिलहाल यह निर्णय लिया गया है कि कितना शीघ्र नर्सिंग छात्राओं की परीक्षा करवा दी जाए। इसके अलावा मेडिकल कॉलेजों के कामकाज पर निगरानी के लिए तीन सदस्यीय अलग-अलग कमेटियां बना दी गई हैं।