फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Paralympic Players protest Outside Punjab CM House in Chandigarh

चंडीगढ़ में प्रदर्शन: पंजाब के सीएम आवास के बाहर पहुंचे पैरालंपिक खिलाड़ी, सड़क पर रखे मेडल

Tue, 24 Aug 2021 01:47 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Tue, 24 Aug 2021 01:47 PM IST
सार

प्रदर्शनकारियों का कहना था कि वह पंजाब सरकार से कई बार गुहार लगा चुके हैं। देश के लिए मेडल लाना एक बड़ी बात होती है लेकिन पंजाब सरकार ने उनकी कदर नहीं की। उनसे हर बार नौकरी का वादा किया जाता है लेकिन उन्हें नौकरी नहीं दी जाती।

विज्ञापन
Paralympic Players protest Outside Punjab CM House in Chandigarh
चंडीगढ़ में प्रदर्शन करते पैरालंपिक खिलाड़ी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अपनी मांगों के समर्थन में मुख्यमंत्री आवास घेरने पहुंचे पंजाब के पैरा-एथलीटों को चंडीगढ़ पुलिस ने सीएम आवास से कुछ दूरी पर रोक दिया। पुलिस द्वारा पैरा-एथलीटों को हिरासत में लेने की चेतावनी देने पर अधिकांश पैरा-एथलीटों ने अर्धनग्न होकर प्रदर्शन किया और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। 

विज्ञापन


एथलीटों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में जीते हुए अपने पदक सड़क पर ही रख दिए और पंजाब सरकार से नौकरी देने की अपनी लंबे समय से चली आ रही मांग पर जोर देने लगे। यह सभी पैरा-एथलीट मंगलवार को पंजाब के विभिन्न जिलों से चंडीगढ़ पहुंचे थे। यह विशेष खिलाड़ी लंबे समय से खेलों में अपने प्रदर्शन के आधार पर सरकारी नौकरी दिए जाने की मांग करते रहे हैं। इस मौके पर खिलाड़ियों ने बताया कि उनकी एकमात्र मांग नौकरी की है और राज्य सरकार हमेशा उन्हें आश्वासन देकर टाल देती है। 
विज्ञापन


खिलाड़ियों ने कहा कि वे कई बार सरकार से नौकरी की गुहार लगा चुके हैं लेकिन आज तक कहीं उनकी सुनवाई नहीं हुई। सरकार हर बार उन्हें नौकरी देने का वादा करती है लेकिन किसी भी विशेष खिलाड़ी को अब तक नौकरी नहीं दी गई। खेलों के प्रशिक्षण के लिए भी उन्हें अपनी जेब से सारा खर्च उठाना पड़ता है। नौकरी या आय का कोई साधन नहीं होने के कारण उनके लिए अपना प्रशिक्षण का खर्च उठाना भी मुश्किल हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सेक्टर-2 के चौक के निकट प्रदर्शन के दौरान चंडीगढ़ पुलिस ने इन विशेष खिलाड़ियों को वापस लौटने की अपील की लेकिन सभी खिलाड़ी इस बात पर अड़ गए कि जब तक मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह उनसे नहीं मिलेंगे, वे वापस नहीं जाएंगे। काफी देर बाद इन पैरा-एथलीटों के प्रतिनिधि के रूप में तीन विशेष खिलाड़ियों को मुख्यमंत्री आवास तक भेजा गया, जिन्होंने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed