फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   para badminton player sanjeev kumar selected international championship

तुर्की के लिए चयन पर पैसे ने रोकी प्रतिभा की उड़ान

Tue, 09 Feb 2016 01:52 PM IST
संजीव पंगोत्रा/अमर उजाला, चंडीगढ़
संजीव पंगोत्रा/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 09 Feb 2016 01:52 PM IST
विज्ञापन
para badminton player sanjeev kumar selected international championship

पैरा बैडमिंटन में देश-विदेश में मेडल जीतकर देश का नाम रोशन करने वाले संजीव कुमार वैद्य का चयन तुर्की अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है। इसके मुकाबले पांच से 10 अप्रैल तक तुर्की में खेले जाएंगे। इस प्रतिस्पर्धा में हिस्सा लेने के लिए संजीव उत्साहित हैं, लेकिन उनके पास तुर्की जाने के लिए पैसे नहीं हैं।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि वहां जाने के लिए करीब 80 हजार रुपये खर्च होंगे, पर वह इस राशि को वहन करने में आर्थिक रूप से सक्षम नहीं हैं। पीयू के ट्रेनी वैद्य अब तुर्की जाने के लिए किसी स्पांसर की तलाश में हैं। जिससे वह इस प्रतियोगिता में हिस्सा लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सकें।
विज्ञापन


प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए अभ्यास जारी
उन्होंने कहा कि तुर्की अंतरराष्ट्रीय पैरा बैडमिंटन प्रतियोगिता के लिए उनका चयन राष्ट्रीय खेल के आधार पर हुआ है। इसके मुकाबले दिसंबर में हुए थे। इसमें बेहतर प्रदर्शन करते हुए वैद्य ने सिंगल्स में गोल्ड और डबल्स में सिल्वर मेडल जीता था। उनके इस प्रदर्शन को देखते हुए तुर्की प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ। वहां बेहतर प्रदर्र्शन करने के लिए संजीव रोजाना अभ्यास कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बचपन में पैर हो गया खराब

संजीव ने बताया कि  जन्म के 10 महीने के बाद ही वह पोलियो से ग्रसित हो गए थे, इस कारण उनका दाहिना पैर खराब हो गया था। इसके बावजूद उन्होंने हिम्मत नहीं हारी, और पैरा बैडमिंटन में अलग पहचान बनाई।


पीयू में ली ट्रेनिंग
संजीव ने 2008 से पंजाब यूनिवर्सिटी के पीयू जिम्नेजियम हॉल में कोच सुरेंद्र महाजन से ट्रेनिंग ली। जो सफलता हासिल करने में काम आई। वह पीयू से एमए प्रथम वर्ष की पढ़ाई कर रहे हैं।

उपलब्धियां
- 2009 में भारत में वर्ल्ड पैरा गेम्स में बैडमिंटन में सिल्वर
- 2010 में इस्राइल में वर्ल्ड पैरा बैडमिंटन चैंपियनशिप में ब्रांज
- 2012 में फ्रांस में वर्ल्ड पैरा बैडमिंटन चैंपियनशिप में सिंगल्स में ब्रांज
- 2013 में जर्मनी में खेली गई वर्ल्ड पैरा बैडमिंटन चैंपियनशिप में ब्रांज

राष्ट्रीय प्रतियोगिता में जीते मेडल
संजीव राष्ट्रीय प्रतियोगिता में 15 गोल्ड, तीन सिल्वर और एक ब्रांज मेडल जीत चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed