फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Paper sprey to control prisoners

पेपर स्प्रे का अनोखा प्रयोग करेगा जेल प्रशासन

Wed, 30 Oct 2013 01:25 PM IST
सुशील राज/ अमर उजाला, चंडीगढ़
सुशील राज/ अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 30 Oct 2013 01:25 PM IST
विज्ञापन
 Paper sprey to control  prisoners
बुडै़ल जेल में कैदियों के बीच होने वाली हिंसक मारपीट को रोकने के लिए जेल प्रशासन अब डंडे और बल का प्रयोग नहीं करेगा।
विज्ञापन


मारपीट की वारदातों को रोकने के लिए जेल प्रशासन अब पेपर स्प्रे का प्रयोग करेगा।

इसके डालने से आंखों में जलन होती है, जिसकी आंख में यह स्प्रे पड़ेगा उसको आधा घंटा नॉरमल होने में लगेगा। जेल में ड्यूटी पर तैनात सभी जेल वार्डन को पेपर स्प्रे जारी होगा।

स्थिति को देखते हुए जेल वार्डन इसका इस्तेमाल कर सकेंगे।

चंडीगढ़ पुलिस से लिया सबक
प्रेपर स्प्रे का सफल प्रयोग चंडीगढ़ पुलिस कर चुकी है। इसके बाद जेल प्रशासन ने आए दिन कैदियों के बीच होने वाली झड़पों से निपटने के लिए प्रेपर स्प्रे का प्रयोग करने का निर्णय लिया है। जिससे बिना बल प्रयोग किए ही वारदात के दौरान कैदियों को रोका जा सकेगा।
विज्ञापन


जेल प्रशासन ने किए सुरक्षा के इंतजाम
जेल प्रशासन अपने वार्डनों की सुरक्षा के लिए खासे इंतजाम कर रहा है। जेल वार्डन के लिए जेल प्रशासन हेलमेट, सेफ गार्ड और प्लास्टिक के डंडे खरीद रही है। अगर जेल वार्डनों को डंडे चलाने की जरूरत पड़ भी जाए तो कैदियों को प्लास्टिक के डंडे से चोट न लग सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
पेपर स्प्रे से आंखों में होती है जलन
पेपर स्प्रे का इंस्तेमाल आंखों पर किया जाता है। कैदी की आंखें में स्प्रे लगते ही जलन महसूस होती और कुछ समय के लिए दिखाई देना बंद हो जाता है। करीब आंधे घंटे के बाद आदमी नार्मल होता है। पेपर स्प्रे के बाद जेल वार्डन तुरंत कैदी को काबू में कर सकेंगे।

750 कैदी बंद हैं बुडै़ल जेल में
आपराधिक वारदात में पकड़े गए लोगों को बुडै़ल जेल में बंद किया जाता है। बुडै़ल जेल में करीब 750 कैदी बंद है। खूंखार कैदियों पर काबू पाने के लिए जेल वार्डन को मशक्कत करनी पड़ती है।


आईजी-जेल मनीष चौधरी ने बताया कि जेल में मारपीट के दौरान पुलिस को बीचबचाव करने के समय डंडे का इस्तेमाल करने पड़ा था। अब कैदियों की सेफ्टी को देखते हुए अब पेपर स्प्रे खरीदे जा रहे हैं। इसका इस्तेमाल जेल वार्डन मारपीट की वारदात के दौरान कर सकेंगे।
,

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed