फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Pankaj Rai appointed DDA of PGI Chandigarh

Chandigarh News: हिमाचल प्रदेश के पंकज राय बने पीजीआई के DDA, जानें इनके बारे में

Tue, 05 Dec 2023 02:00 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Tue, 05 Dec 2023 02:00 PM IST
सार

पीजीआई के डीडीए कुमार गौरव धवन का कार्यकाल समाप्त होने के बाद वित्तीय सलाहकार एफए कुमार अभय को कार्यवाहक डीडीए बनाया गया था। पीजीआई प्रशासन ने 10 उम्मीदवारों के नाम केंद्र को भेजे थे।

विज्ञापन
Pankaj Rai appointed DDA of PGI Chandigarh
पीजीआई चंडीगढ़।

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के 2014 के आईएएस अधिकारी पंकज राय को पीजीआई का डीडीए नियुक्त किया गया है। मौजूदा समय में पंकज राय हिमाचल के स्पेशल सेक्रेटरी एजुकेशन व प्लानिंग हैं। उन्हें स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से चार साल के लिए पीजीआई के डीडीए पद पर तैनाती दी गई है। वह 2027 में सेवानिवृत्त होंगे। केंद्र सरकार ने हिमाचल के मुख्य सचिव को पत्र लिखकर उन्हें तुरंत रिलीव करने को कहा है। पंकज राय बिलासपुर के डीसी भी रह चुके हैं। 

विज्ञापन

कुमार गौरव की जगह हुई नियुक्ति

पीजीआई के डीडीए कुमार गौरव धवन का कार्यकाल समाप्त होने के बाद वित्तीय सलाहकार एफए कुमार अभय को कार्यवाहक डीडीए बनाया गया था। पीजीआई प्रशासन ने 10 उम्मीदवारों के नाम केंद्र को भेजे थे। बता दें कि कुमार गौरव धवन ने 14 नवंबर 2019 को पीजीआई ज्वाइन किया था। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा पिछले साल विस्तार का अनुरोध करने के बाद उन्हें उनके मूल संगठन केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर और सीमा शुल्क बोर्ड से एक साल का विस्तार मिला था।

विज्ञापन


पीजीआई में शामिल होने से पहले, कुमार गौरव धवन अतिरिक्त आयुक्त, सीजीएसटी, उप-आयुक्त, मोहाली के पद पर कार्यरत थे। उन्हें अब उनके मूल संगठन में आयुक्त के रूप में पदोन्नत किया गया है। वहीं वित्तीय सलाहकार कुमार अभय का कार्यकाल भी इसी महीने 27 नवंबर को समाप्त हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed