फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panic due to dengue sting... advisory issued for the second time

डेंगू के डंक से दहशत...दूसरी बार एडवाइजरी जारी

Sun, 18 Sep 2022 02:24 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 18 Sep 2022 02:24 AM IST
विज्ञापन
Panic due to dengue sting... advisory issued for the second time
चंडीगढ़। शहर में डेंगू के मरीजों की तेजी से बढ़ती संख्या को गंभीरता से लेते हुए स्वास्थ्य विभाग ने शुक्रवार को पुन: एडवाइजरी जारी की है क्योंकि शहर में डेंगू के मरीजों की संख्या 129 पर पहुंच गई है। यह पिछले तीन सालों की तुलना में सबसे ज्यादा है। ऐसे में प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की चिंताए बढ़ती जा रही हैं। बता दें कि इससे पहले 29 जुलाई को भी डेंगू से बचाव के लिए एडवाइजरी जारी की जा चुकी है। वहीं स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से अपील की है कि मच्छर जनित बीमारियों से बचाव के लिए वे सचेत रहें। इससे संबंधित किसी भी तरह की शिकायत व मदद के लिए हेल्पलाइन नंबर- 76260-02036 पर फोन करें।
विज्ञापन

इनसेट
ये हैं लक्षण
-जोड़ों और मांसपेशियों में दर्द
-शरीर पर चकत्ते होना
-तेज सिरदर्द होना
-आंखों में बेचैनी होना
-उल्टी होना या महसूस होना।
इनसेट
ऐसे करें बचाव
- डेंगू के लक्षण दिखते ही सबसे पहले अपने डॉक्टर से तुरंत संपर्क करें।
-कूलर, पानी की टंकी, गमले या पानी जमा होने वाली जगह की नियमित रूप से सफाई करें।
-किचन से निकलने वाले कचरे को काफी दिन तक जमा न होने दें। इसकी जगह पर रोजाना इस ठोस कचरे को बाहर करें।
- सोते समय मच्छरदानी में ही सोएं क्योंकि ये मच्छरों से बचने का एक बेहतर विकल्प है।
-फुल स्लिव्स यानी पूरे बाजू के कपड़े पहनें और गंदी जगह से दूर रहें।
इनसेट-
यहां हो रही डेंगू जांच
पीजीआई, जीएमसीएच-32, जीएमएसएच-16, सिविल अस्पताल मनीमाजरा, सिविल अस्पताल सेक्टर-22 और सिविल अस्पताल सेक्टर- 45
पांच वर्षों में डेंगू की स्थिति
वर्ष डेंगू के मरीज मौत
2017 1951 00
2018 301 00
2019 286 00
2020 265 00
2021 1596 03
2022 अब तक - 129 00
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed