{"_id":"658fef65132f8eebfb0fc8f8","slug":"panic-after-sighting-cheetah-like-animal-in-village-beed-sikhanwala-of-kotkapura-2023-12-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridkot: कोटकपूरा के गांव में दिखा तेंदुआ, सीसीटीवी में हुआ कैद, पुलिस-वन विभाग ने शुरू की तलाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridkot: कोटकपूरा के गांव में दिखा तेंदुआ, सीसीटीवी में हुआ कैद, पुलिस-वन विभाग ने शुरू की तलाश
Sat, 30 Dec 2023 04:09 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटकपूरा/फरीदकोट (पंजाब)

Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Sat, 30 Dec 2023 04:09 PM IST
सार
वन गार्ड गुरप्रीत कौर ने कहा कि उन्हें गांव के सरपंच से चीते की तस्वीर कैद होने की सूचना मिली थी जिसके बाद उनकी टीम द्वारा पड़ताल की जा रही है। डीएसपी शमशेर सिंह शेरगिल ने गांव के लोगों से अपील की कि रात के समय पैदल व दो पहिया वाहन पर निकलने से गुरेज करें।
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस और वन विभाग की टीम
- फोटो : संवाद
विस्तार
कोटकपूरा के गांव बीड़ सिखांवाला के रिहायशी क्षेत्र में तेंदुआ दिखाई देने के बाद से दशहत का माहौल बन गया है। चीते की तस्वीरें सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई हैं। सूचना के बाद वन विभाग व पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंच कर क्षेत्र में सर्च अभियान शुरू कर दिया है।
जानकारी के अनुसार शुक्रवार शाम को गांव के लोगों को तेंदुआ जैसा एक जानवर दिखाई दिया जिसके बाद सीसीटीवी कैमरे चेक किए गए। चीते के होने की आशंका के बाद पुलिस व वन विभाग को सूचित किया गया। दोपहर करीब 12 बजे डीएसपी कोटकपूरा शमशेर सिंह शेरगिल की अगुवाई में पुलिस व वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और जांच का काम शुरू किया गया। जानवर के पैरों के निशान जांचने के बाद उसके तेंदुआ होने की ही प्रबल संभावना लग रही है जिसके बाद पुलिस व वन विभाग ने क्षेत्र में सर्च शुरू कर दी है।
डीएसपी शमशेर सिंह शेरगिल ने कहा कि पुलिस ने संबंधित विभाग को साथ लेकर सर्च शुरू कर दी है। लोगों से अपील की गई है कि वह रात से समय पैदल व दो पहिया वाहन पर निकलने से गुरेज करें
विज्ञापन
वन गार्ड गुरप्रीत कौर ने कहा कि उन्हें गांव के सरपंच से चीते की तस्वीर कैद होने की सूचना मिली थी जिसके बाद उनकी टीम द्वारा पड़ताल की जा रही है। प्राथमिक जांच से तेंदुआ होने की संभावना लग रही है और विभाग द्वारा उसे रेस्कयू करने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने भी लोगों को चौकस रहने की अपील की है।
ग्रामीणों ने बताया कि उनका गांव जंगली क्षेत्र से सटा हुआ है जिसके कारण अक्सर ही जंगली सूअरों समेत अन्य जानवर आ जाते है और उनकी फसलों का भी नुक्सान होता है। उन्होंने सरकार व प्रशासन से भी जंगली जानवरों से उनके बचाव के लिए ठोस कदम उठाने और उन्हें पहल के आधार पर हथियारों के लाइसेंस देने की मांग रखी है।