{"_id":"124d9612b23f4083e4b1634d300ed01f","slug":"panelty-on-playing-music-till-late-night-in-marriage-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी में देर रात तक बजाया गाना, भुगतेंगे हर्जाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शादी में देर रात तक बजाया गाना, भुगतेंगे हर्जाना
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
Updated Wed, 06 Aug 2014 02:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाउडस्पीकर को तेज आवाज में बजा कर लोगों को परेशान करने के मामले में जिला अदालत ने एक व्यक्ति पर दो सौ रुपये जुर्माना लगाया है। यह फैसला सिविल ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट आईएस धालीवाल की कोर्ट ने सुनाया।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक 11 दिसंबर 2012 को चंडीगढ़ सेक्टर-20 निवासी एक परिवार का फेज-11 स्थित एक क्लब में शादी का समारोह चल रहा था। इसी दौरान शादी में लाउडस्पीकर की आवाज काफी ज्यादा थी।
विज्ञापन
साथ ही लोगों द्वारा भी शोर मचाया जा रहा था। इस बारे में कुछ लोगों ने थाना फेज-11 को सूचित किया। पुलिस मौके पर शादी समारोह में पहुंच गई। पुलिस ने डीजे लगाने वाले व्यक्ति से पूछताछ की।
विज्ञापन
उसने बताया कि समागम को कराने वाले मालिक का नाम प्रवीन कुमार है। उन्हीं की देखरेख में सभी काम चल रहे हैं। इसके बाद पुलिस ने प्रवीन से पूछताछ की।
उन्होंने बताया कि उन्होंने शादी के लिए लाउडस्पीकर लगाने की अनुमति ली हुई है। लेकिन पुलिस मुलाजिमों ने उन्हें बताया कि वह केवल 7 बजे से लेकर 10 बजे तक ही डीजे चला सक ते हैं।
रात 11 बजे डीजे लगाने की कोई अनुमति नहीं मिलती है। इसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया। बाद में मामला अदालत में चला।