फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panditrao's struggle worked, name boards of outposts started changing

Chandigarh News: पंडितराव का संघर्ष आया काम, बदलने लगे चौकी-थानों के नेम बोर्ड

Sat, 13 Jul 2024 07:11 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jul 2024 07:11 AM IST
विज्ञापन
Panditrao's struggle worked, name boards of outposts started changing
चंडीगढ़। सेक्टर-46 स्थित पोस्ट ग्रेजुएट गवर्नमेंट कॉलेज के सहायक प्रोफेसर पंडित राव धरेनवर का संघर्ष अब रंग लाने लगा है। वे पंजाबी और स्थानीय भाषाओं को लेकर पिछले काफी समय से काम कर रहे हैं। लगातार अधिकारियों से चर्चा और उन्हें जागरूक करने के बाद अब शहर के पुलिस चौकी और थानों के नेम बोर्ड बदलने लगे हैं।केंद्र सरकार के निर्देशों के तहत चंडीगढ़ में किसी भी साइन बोर्ड पर सबसे पहले पंजाबी, फिर हिंदी और उसके बाद अंग्रेजी में लिखा होना चाहिए, लेकिन चंडीगढ़ में ठीक इसका उल्टा हो रहा है। इसके खिलाफ पंडितराव पिछले कई वर्षों से मुहिम चला रहे हैं। उन्होंने बताया कि अब उनकी मेहनत रंग लाने लगी है। सेक्टर-17 स्थित नीलम पुलिस चौकी के बोर्ड शुक्रवार को पंजाबी में लगाए गए और उन्होंने सेक्टर-17 पुलिस स्टेशन में भी पंजाबी के बोर्ड लगाए। उन्होंने कहा कि बोर्डों को पंजाबी में लिखने का काम जारी रहेगा और चंडीगढ़ के सभी बोर्डों पर सबसे ऊपर पंजाबी और उसके बाद हिंदी और अंग्रेजी में लिखा जाना चाहिए। पंडितराव ने कहा कि राजभाषा अधिनियम 1963 के अनुसार सभी बोर्ड तीन भाषाओं में होने चाहिए। सबसे ऊपर स्थानीय भाषा, उसके बाद राष्ट्रीय भाषा हिंदी और नीचे अंग्रेजी होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि यह देखकर दुख होता है कि चंडीगढ़ में कुछ बोर्डों पर हिंदी नहीं लिखी हुई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed