{"_id":"648390cd802e5c9ca5037aa4","slug":"panchkulas-bmw-car-driver-ran-after-crushing-puppy-case-registered-on-complaint-search-started-chandigarh-news-c-16-sml1026-161140-2023-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: पप्पी को कुचलकर भागा था पंचकूला का बीएमडब्ल्यू कार चालक, शिकायत पर केस दर्ज, तलाश शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: पप्पी को कुचलकर भागा था पंचकूला का बीएमडब्ल्यू कार चालक, शिकायत पर केस दर्ज, तलाश शुरू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़। बीएमडब्ल्यू कार चालक द्वारा करीब 10 माह पहले एक पप्पी को कुचलकर मारने के मामले में पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मामले में एक महिला की ओर से दी गई शिकायत और उपलब्ध करवाए गए सीसीटीवी फुटेज की रिपोर्ट तैयार कर मामले में कानूनी राय लेने के बाद इंडस्ट्रियल एरिया थाना पुलिस ने आरोपी कार चालक के खिलाफ प्रीवेंशन ऑफ क्रुएलिटी टू एनिमल्स एक्ट की धाराओं के तहत केस दर्ज कर किया है। आरोपी बीएमडब्ल्यू कार चालक की पहचान पंचकूला के सेक्टर-8 के रहने वाले समीरा नायक (39) के रूप में हुई है। पुलिस मामले ने कार्रवाई करते हुए आराेपी की तलाश शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार एक महिला ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया कि बीएमडब्ल्यू सवार चालक इरादतन लावारिस पप्पी (कुत्ते का पिल्ला) के हत्या करने के उद्देश्य से कार चला रहा था। महिला के मुताबिक आरोपी ने वारदात को करीब 10 माह पहले 30 जुलाई 2022 की देर रात इंडस्ट्रियल एरिया फेज-1 स्थित सीएफसी चंडीगढ़ के सामने प्लॉट नंबर 95 के पास अंजाम दिया। शिकायतकर्ता का आरोप है कि आरोपी बीएमडब्ल्यू कार सवार चालक सबसे पहले पप्पी के बगल से होते हुए आगे गया। उसके बाद आरोपी कार को बैक करते हुए पीछे आया और पप्पी को कार से कुचल कर मार डाला। शिकायतकर्ता के मुताबिक 30 जुलाई 2022 की रात हुई यह घटना उनके यहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।
हालांकि सीसीटीवी फुटेज में कार की नंबर प्लेट साफ से नजर नहीं नजर आ रही। शिकायतकर्ता ने मामले की शिकायत पुलिस को देते हुए मुख्य सड़क पर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज की जांच करने और आरोपी बीएमडब्ल्यू चालक के खिलाफ एनिमल क्रुएलिटी एक्ट के तहत केस दर्ज कर कार्रवाई करने की मांग की। इसके बाद तथ्यों को परखते हुए
विज्ञापन
-परीक्षित सिंह