{"_id":"616f4c1b5c3d7673b0709be5","slug":"panchkula-morni-road-will-be-widened-after-the-approval-of-the-center","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा: केंद्र की मंजूरी के बाद चौड़ी होगी पंचकूला-मोरनी सड़क, निर्माण के लिए नेशनल बोर्ड आफ वाइल्ड लाइफ की मंजूरी जरूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा: केंद्र की मंजूरी के बाद चौड़ी होगी पंचकूला-मोरनी सड़क, निर्माण के लिए नेशनल बोर्ड आफ वाइल्ड लाइफ की मंजूरी जरूरी
Wed, 20 Oct 2021 04:22 AM IST
भूपेंद्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Wed, 20 Oct 2021 04:22 AM IST
सार
पर्यटन नगरी मोरनी तक पर्यटकों की यात्रा सुगम करने के लिए मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने पंचकूला मोरनी सड़क मार्ग को चार लेन बनाने के लिए वन्यजीव बोर्ड से अनुमति मांगने के निर्देश दिए हैं। अधिकारियों के साथ एक बैठक में उन्होंने कहा कि इस संबंध में प्रस्ताव बनाकर शीघ्र केंद्र वन्यजीव बोर्ड के पास भेजा जाए । जिससे कि जल्द अनुमति मिल सके।
विज्ञापन
सीएम मनोहर लाल।
- फोटो : एएनआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा सरकार पंचकूला से मोरनी सड़क को और मजबूत और चौड़ा करने जा रही है। इसके लिए केंद्र सरकार को प्रस्ताव भेजा जाएगा। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने मंगलवार को यहां राज्य वन्यजीव बोर्ड की छठी बैठक में इसकी अनुमति दे दी।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने कहा कि सड़क निर्माण के लिए नेशनल बोर्ड आफ वाइल्ड लाइफ की मंजूरी अनिवार्य है। उन्होंने वन्य जीव बोर्ड को सड़क चौड़ी करने का प्रस्ताव नेशनल बोर्ड आफ वाइल्ड लाइफ को तत्काल भेजने के निर्देश दिए हैं। पंचकूला महानगर के विकास को यह सड़क प्रोजेक्ट और गति प्रदान करेगा। इससे मोरनी क्षेत्र के लोगों और पर्यटकों को बेहतर सुविधा मिलेगी। लगभग 17 किलोमीटर लंबी सड़क को चौड़ा किया जाना है। यह सड़क पंचकूला के खौल-ही-राइतान वन्य अभयारण्य के क्षेत्र में आती है। सड़क के नवनिर्माण से पंचकूला महानगरीय विकास परियोजना को बल मिलेगा।
विज्ञापन
बैठक के दौरान श्री माता मनसा देवी श्राइन बोर्ड पंचकूला में स्थापित किए जाने वाले इंडियन इंस्टीट्यूट आफ आयुर्वेदा के प्रोजेक्ट पर भी चर्चा की गई। यह प्रोजेक्ट भी मंजूरी के लिए केंद्र सरकार के नेशनल बोर्ड आफ वाइल्ड लाइफ को भेजा गया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें :सुविधा: अस्पतालों में इलाज के लिए लंबी लाइनों में लगने से मिलेगा छुटकारा, इस एप से घर से ही कर सकेंगे रजिस्ट्रेशन
वन्यजीवों, पर्यावरण से जुड़े प्रस्तावों में न हो देरी
मनोहर लाल ने कहा कि वन क्षेत्र, वन्यजीवों और पर्यावरण से जुड़े प्रस्तावों में कोई देरी न की जाए। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि इनसे जुड़े प्रस्तावों की समय रहते समीक्षा कर फैसले लिए जाएं। इसके साथ-साथ मुख्यमंत्री ने वन्यजीव संरक्षण पर भी विशेष ध्यान देने के लिए कहा