{"_id":"616f46c79cc4c778b9353585","slug":"health-minister-anil-vij-launched-savasth-haryana-mobile-app-for-patients","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुविधा: अस्पतालों में इलाज के लिए लंबी लाइनों में लगने से मिलेगा छुटकारा, इस एप से घर से ही कर सकेंगे रजिस्ट्रेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुविधा: अस्पतालों में इलाज के लिए लंबी लाइनों में लगने से मिलेगा छुटकारा, इस एप से घर से ही कर सकेंगे रजिस्ट्रेशन
Wed, 20 Oct 2021 03:59 AM IST
भूपेंद्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Wed, 20 Oct 2021 03:59 AM IST
सार
सरकारी अस्पतालों के विशेषज्ञ डॉक्टरों को दिखाने के लिए अब मरीज को कतार में नहीं लगना पड़ेगा। एप पर रजिस्ट्रेशन कराने के बाद पूर्व निर्धारित तिथि व समय पर चिकित्सक को दिखाया जा सकेगा।
विज्ञापन
स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अस्पतालों में लंबी लाइनों में लगनेे से निजात दिलाने के लिए स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने यहां स्वस्थ हरियाणा मोबाइल ऐप लांच किया है। इस ऐप के माध्यम से कोई भी मरीज प्रदेश के किसी भी नागरिक अस्पताल में अपना इलाज करवाने के लिए रजिस्ट्रेशन करवा सकता है।
विज्ञापन
यह ऐप गूगल प्ले स्टोर पर भी उपलब्ध है। इस ऐप के माध्यम से अस्पताल में जाने से पहले मरीज घर बैठे अपना रजिस्ट्रेशन करवा पाएंगे और अस्पतालों में लोगों की भीड़ का सुव्यस्थित तरीके से प्रबंधन किया जा सकेगा। मरीज को किस डॉक्टर के पास जाना है। इससे मरीजों को लाइनों में नहीं लगना पड़ेगा और समय की बचत भी होगी।
विज्ञापन
मोबाइल ऐप के माध्यम से घर बैठे देख सकते हैं लैब रिपोर्ट
विज ने बताया कि इसके साथ डॉक्टर जो टेस्ट लिखेंगे और जो भी लैब की रिपोर्ट होगी इस ऐप के माध्यम मरीज घर बैठे ही ऐप से देख पाएंगे। उन्हें रिपोर्ट लेने के लिए अस्पताल में जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इस ऐप में मरीज की सारी हिस्ट्री स्टोर रहेगी, वह कभी भी देख सकता है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: पानीपत: दो बदमाशों ने मोबाइल शोरूम से साढ़े 22 लाख के मोबाइल और चार लाख नकदी की चोरी, सीसीटीवी की डीवीआर तोड़ी
ऐप की ये है मुख्य विशेषताएं
मरीजों का एडवांस रजिस्ट्रेशन, मरीजों का जनसांख्यिकीय विवरण (डेमोग्राफिक डिटेल्स) से भरा जा सकेगा, मरीज अपना भूतपूर्व रजिस्ट्रेशन का रिकॉर्ड देख पाएंगे, मरीज किसी भी स्वास्थ्य संस्थान व ओपीडी का चयन कर सकेंगे। जांच रिपोर्ट डाउनलोड कर सकेंगे। सभी प्रकार की जांच रिपोर्ट का रिकॉर्ड तिथि अनुसार उपलब्ध होगा और निकटतम ब्लड बैंक की भी जानकारी उपलब्ध होगी।