{"_id":"939ca117a24c8ae9d6768f274e0b3d9c","slug":"panchkula-haryana-cm-s-yatra-starts","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचकूला से शुरू होगी सीएम हुड्डा की रथयात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचकूला से शुरू होगी सीएम हुड्डा की रथयात्रा
ब्यूरो/अमर उजाला,चंडीगढ़।
Updated Sat, 22 Mar 2014 08:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस उम्मीदवारों के पक्ष में चुनाव प्रचार के लिए सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा रविवार से रथ यात्रा शुरू करेंगे।
विज्ञापन
हरियाणा कांग्रेस कमेटी ने जारी बयान में कहा है कि सीएम 23 मार्च को पंचकूला से रथ यात्रा शुरू करेंगे। वे अंबाला और कुरुक्षेत्र लोकसभा क्षेत्रों में रोड शो करेंगे।
सीएम की रथ यात्रा 8 अप्रैल को पूरी होगी। कमेटी ने कहा कि सुबह 10 बजे पंचकूला से रथ यात्रा चलेगी और रामगढ़ पहुंचेगी। रामगढ़ से कोट बिल्ला, बरवाला, मौली होते कक्कड़ माजरा जाएगी।
विज्ञापन
वहां से शहजादपुर, बनौंदी, पंजलासा चौक होते हुए अमली चौक नारायणगढ़ पहुंचेगी। यमुनानगर जिले में मुुख्यमंत्री डेढ़ बजे साढ़ौरा से प्रवेश करेंगे और रथ यात्रा बिलासपुर, छछरौली, खिजराबाद, जगाधरी होते हुए चार बजे यमुनानगर पहुंचेगी। रविवार को ही सीएम शाम छह बजे लाडवा पहुंचेंगे और कुरुक्षेत्र लोकसभा क्षेत्र में घूमेंगे।
विज्ञापन