{"_id":"9991ff9f18ed97ffb4dc3487fa2e4e8d","slug":"panchkula-first-green-building-final-know-qualities-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचकूला की पहली ग्रीन बिल्डिंग तैयार, गर्मी में रहेगी ठंडी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचकूला की पहली ग्रीन बिल्डिंग तैयार, गर्मी में रहेगी ठंडी
सर्वेश कुमार/अमर उजाला, पंचकूला
Updated Wed, 10 Jun 2015 01:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डबल ग्लास पैनल, फ्लाई ऐश स्लैब, हर जगह रोशनी और सोलर पैनल्स...इन सभी खूबियों वाली पंचकूला की पहली ग्रीन बिल्डिंग का निर्माण पूरा हो चुका है। सेक्टर-22 स्थित आईटी पार्क में इस ग्रीन बिल्डिंग में दर्जनों आईटी कंपनियों और एमएनसी के दफ्तरों में युवा बेहतरीन माहौल में काम कर सकेंगे।
विज्ञापन
ग्रीन बिल्डिंग ऊर्जा संरक्षण का बेहतरीन नमूना पेश करेगी। वहीं, लीड गोल्ड की ओर से प्रमाणित बिल्डिंग में कई ऐसी खूबियां हैं, जो उद्यमियों के साथ-साथ कर्मियों को भी आकर्षित करेंगी। आईटी पार्क में करीब दो दर्जन प्लाट अलॉट हो चुके हैं, जिनमें से कई बिल्डिंगों का निर्माण शुरू हो चुका है, जबकि एक-दो में कंपनियां संचालित भी हो रही हैं।
विज्ञापन
भूकंपरोधी है इमारत
इनोवेटिव सॉल्यूशंस नामक यह ग्रीन बिल्डिंग भूकंपरोधी है। सोलर पैनल्स से जहां बिजली की जरूरतें पूरी होंगी, वहीं अंदर-बाहर उचित तापमान बनाए रखने के लिहाज से इसे माकूल रूप दिया गया है।
विज्ञापन
प्रमोटर राजिंदरपाल जिंदल ने बताया कि नाडा साहिब गुरुद्वारे के पीछे स्थित इस बिल्डिंग की आठ मंजिल हैं, जिसमें दो बेसमेंट में वाहनों की पार्किंग की व्यवस्था होगी।
दफ्तर में काम करने वाले निशक्तों के लिए अलग टॉयलेट बनाए गए हैं। दूसरी तरफ आर्किटेक्चर का खास ख्याल रखा गया है। बिल्डिंग के अंदर खुशनुमा माहौल में 65 हजार स्क्वायर फुट में कई दफ्तर एक साथ संचालित हो सकेंगे।
ये हैं खूबियां
-अंदर और बाहर के तापमान में 10 डिग्री तक का फर्क।
-आर्किटेक्चर के लिहाज से इसे बेहतरीन शक्ल देने के साथ ही ईको फ्रेंडली बनाया गया है।
-बिना एसी भी फ्लाई ऐश की टाइल्स से तापमान में फर्क।