फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchayat elections will be held in Haryana before 30 September

हरियाणा में 30 सितंबर से पहले पंचायत चुनाव: सीएम मनोहर लाल ने दी मंजूरी, पिछड़ा वर्ग को नहीं मिलेगा आरक्षण

Thu, 14 Jul 2022 10:35 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Thu, 14 Jul 2022 10:35 PM IST
सार

मतदाता सूचियों का अंतिम प्रकाशन 22 जुलाई को होना है। उसके बाद 20 दिन के अंदर आपत्तियों को निपटाया जाएगा। अगस्त के दूसरे या तीसरे सप्ताह में आयोग चुनाव कार्यक्रम घोषित कर सकता है।

विज्ञापन
Panchayat elections will be held in Haryana before 30 September
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : i stock

विस्तार

हरियाणा में पंचायत चुनाव 30 सितंबर से पहले संपन्न होंगे। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने पंचायत एवं विकास विभाग के चुनाव कराने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। इन चुनावों में पिछड़ा वर्ग को आरक्षण नहीं मिलेगा। एससी व महिलाओं के लिए सीटें आरक्षित की जाएंगी। पंचायत एवं विकास मंत्री देवेंद्र बबली ने गुरुवार देर शाम यह जानकारी दी। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि चुनाव प्रक्रिया शुरू करने के लिए राज्य चुनाव आयोग को कह दिया है। जिला परिषद, बीडीसी और सरपंच का चुनाव ईवीएम व पंच का चुनाव मत पत्र से होगा। चुनाव दो चरण में होंगे या एक साथ यह निर्णय सरकार व आयोग जल्दी लेंगे।
विज्ञापन


उधर, चुनाव आयोग डीसी को लिखे पत्र में दो चरण में चुनाव होने की संभावना जता चुका है। एक साथ चार वोट डालने पर मतदाता कई बार संशय में पड़कर गलत वोट भी डाल देता है। जिला परिषद व बीडीसी अध्यक्ष पद के लिए सीधा चुनाव नहीं होगा। निर्वाचित सदस्य ही उन्हें चुनेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मतदाता सूचियों का अंतिम प्रकाशन 22 जुलाई को होना है। उसके बाद 20 दिन के अंदर आपत्तियों को निपटाया जाएगा। अगस्त के दूसरे या तीसरे सप्ताह में आयोग चुनाव कार्यक्रम घोषित कर सकता है। डीसी को चुनाव की तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए जा चुके हैं। 1000 लोगों पर एक मतदान केंद्र होगा। चुनाव के लिए लगभग 75 हजार ईवीएम मंगवाई जा चुकी हैं। 


23 फरवरी 2021 को हरियाणा में पंचायतों का कार्यकाल पूरा हो चुका है। पंचायत चुनाव लगभग डेढ़ साल देरी से हो रहे हैं। महिलाओं के लिए 33 की जगह 50 फीसदी सीटें सम-विषम फार्मूला अनुसार तय करने और पिछड़ा वर्ग के आरक्षण को लेकर हाईकोर्ट में याचिकाएं दाखिल होने पर चुनाव में देरी हुई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed