फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   panama boat accident: investigation team will send america

नाव त्रासदी: पंजाबी युवकों की खोज के लिए सरकार भेजेगी टीम

Tue, 19 Jan 2016 12:26 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 19 Jan 2016 12:26 PM IST
विज्ञापन
panama boat accident: investigation team will send america

पंजाब के उप मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और विदेश मंत्री सुषमा से आग्रह किया है कि वह पनामा नाव त्रासदी के पीड़ितों को न्याय दिलाने और मानव तस्करी रैकेट का पर्दाफाश करने के लिए एक टीम तुरंत अमेरिका भेजें।

विज्ञापन


उन्होंने सोमवार को इस मसले पर विदेश मंत्री सुषमा स्वराज से टेलीफोन पर बात की। सुषमा स्वराज ने उन्हें आश्वस्त किया कि सरकार पीड़ितों तक तत्काल पहुंच करेगी।
विज्ञापन


सुखबीर ने कहा कि पंजाब सरकार भी त्रासदी में जीवित बचे लोगों का पता लगाने के लिए राज्य के वरिष्ठ अधिकारियों की एक टीम जल्द अमेरिका भेजेगी। उन्होंने कहा कि यह रिपोर्ट चौंकाने वाली है कि पनामा के पास नाव के पलट जाने से उस पर सवार पंजाब के 25 युवकों के डूबने की आशंका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जब यह घटना हुई तब यह युवक कथित तौर पर अवैध तरीके से अमेरिका जा रहे थे। घटना बीते 10 जनवरी को हुई जबकि युवकों के माता-पिता को इसके  बारे में 12-13 जनवरी को ही पता चल पाया। उप मुख्यमंत्री ने बताया कि घटना कोलंबिया बंदरगाह शहर टूब्रो और पड़ोसी दक्षिण अमेरिकी देश पनामा के  बीच समुद्र में हुई है।

ट्रेवल एजेंटों के खिलाफ डीजीपी ने शुरू की जांच

उप मुख्यमंत्री ने मानव तस्करी में शामिल ट्रेवल एजेंटों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए प्रदेश के डीजीपी सुरेश अरोड़ा और एसएसपी कपूरथला को निर्देश दिए हैं। कपूरथला पुलिस ने ट्रेवेल एजेंटों के खिलाफ कार्रवाई के लिए आईपीसी की धारा 420 (धोखाधड़ी) और 406 (आपराधिक विश्वास हनन के लिए सजा) और आवर्जन की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। ट्रेवल एजेंटों से पूछताछ की जाएगी कि कितने युवकों को नाव पर सवार किया गया था।

कंट्रोल रूम स्थापित
चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने पनामा नाव त्रासदी पर दुख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री कार्यालय के एक प्रवक्ता के अनुसार बादल ने इस घटना के संबंध में पीड़ित परिवारों के सदस्यों व उनके रिश्तेदारों को ताजा सूचना मुहैया कराने के लिए राज्य के मुख्य सचिव से कहा है। उनके निर्देशों पर मुख्य सचिव ने सिविल सचिवालय चंडीगढ़ में 24 घंटे कार्य करने वाला नियंत्रण कक्ष स्थापित कर दिया है। इसका नंबर 0172-2740397, 2740859 तथा फैक्स नंबर 2740936 है।

विदेश मंत्रालय के संपर्क में प्रदेश सरकार

मुख्यमंत्री ने मुख्य सचिव को भी विदेश मंत्रालय के अफसरों के साथ लगातार संपर्क बनाकर रखने के लिए कहा है, ताकि स्थिति पर नजर रखी जा सके। बादल ने मुख्य सचिव को समय-समय पर इस संबंधी सूचना उन तक पहुंचाने के लिए कहा है।


पनामा हादसे पर कैप्टन ने जताई चिंता
चंडीगढ़। पंजाब प्रदेश कांग्रेस प्रधान कैप्टन अमरिंदर सिंह ने पनामा के निकट बोट हादसे पर चिंता जताई है। इसमें बीस पंजाबी युवकों के डूबने की आशंका है। कैप्टन ने विदेश मंत्री सुषमा स्वराज से इस मामले में तुरंत दखल देने की अपील की। उन्हें तुरंत अमेरिका में भारतीय कूटनीतिक मिशन को रिपोर्ट की जांच केआदेश देने को कहा। कैप्टन ने उन परिवारों की चिंताओं को भी सांझा किया, जिनकेबच्चे गायब हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed