फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Palace owner son died in road accident in Jalandhar

Jalandhar News: लुधियाना हाइवे पर खड़े ट्रक में जा घुसी कार, पैलेस मालिक के बेटे की मौत

Fri, 03 Nov 2023 05:56 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Fri, 03 Nov 2023 05:56 PM IST
सार

जानकारी के मुताबिक हादसा देर रात का है, जब करण गुप्ता अपनी इनोवा कर से घर लौट रहा था। इस दौरान जब वह जालंधर लुधियाना हाईवे पर स्थित बाठ कैसल रिसोर्ट के सामने पहुंचा तो एकदम से उसकी कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े ट्रक में घुस गई। 

विज्ञापन
Palace owner son died in road accident in Jalandhar
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जालंधर में लुधियाना हाईवे पर परागपुर के पास खड़े ट्रक में अनियंत्रित कार घुस गई। हादसे में भीम जी पैलेस के मालिक राकेश गुप्ता के बेटे करण गुप्ता की मौत हो गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची कैंट स्टेशन की पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक हादसा देर रात का है, जब करण गुप्ता अपनी इनोवा कर से घर लौट रहा था। इस दौरान जब वह जालंधर लुधियाना हाईवे पर स्थित बाठ कैसल रिसोर्ट के सामने पहुंचा तो एकदम से उसकी कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े ट्रक में घुस गई। 
विज्ञापन


राहगीरों ने उसे तुरंत बाहर निकालकर रामा मंडी स्थित जौहल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। वहां डॉक्टरों ने उसे मृतक घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पारिवारिक सदस्य भी अस्पताल पहुंचे। पुलिस ने मृतक के परिवार के बयान के आधार पर कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

जलालाबाद: दो बाइक की भिड़ंत में एक व्यक्ति की मौत

उधर, जलालाबाद के गांव टिवाना कला के नजदीक दो बाइकों की टक्कर हो गई। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। थाना सिटी पुलिस ने शुक्रवार आरोपी चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की तफ्तीश शुरू कर दी है। सरपंच हरभजन लाल निवासी गांव गुमानी वाला ने पुलिस को बताया कि उनके साले का बेटा जोगिंदर पाल निवासी गुमानी वाला जिसकी बराड़ पेट्रोल पंप जलालाबाद के पास पंक्चर की दुकान है। जलालाबाद से अपनी बाइक से घर जा रहा था। वह भी अपनी एक्टिवा से उसके पीछे जा रहे थे।



रात 8:30 बजे जब जोगिंदर पाल एफ एफ रोड टिवाना कला चौक जलालाबाद के पास पहुंचे तो एक बजाज प्लटिना जिसे जगदीप सिंह निवासी चक्क सोहना सांदड़ सिद्धू वाला चला रहा था, उसने बड़ी लापरवाही और तेज रफ्तार से लाकर अपनी मोटरसाइकिल जोगिंदर पाल की बाइक में मारी। इससे जोगिंदर पाल बाइक समेत जमीन पर गिरकर घायल हो गया। जख्मी हालत में जोगिंदर को सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया। डॉक्टरों ने उसकी नाजुक हालत देख उसे फरीदकोट मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया, जहां उसकी मौत हो गई।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed