{"_id":"5d456e918ebc3e6cc226a1ff","slug":"pakistani-intruder-arrests-from-indian-border-in-firozpur-of-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिरोजपुरः बीएसएफ ने भारतीय सीमा से पकड़ा पाक घुसपैठिया, खुफिया एजेंसी कर रही हैं पूछताछ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिरोजपुरः बीएसएफ ने भारतीय सीमा से पकड़ा पाक घुसपैठिया, खुफिया एजेंसी कर रही हैं पूछताछ
Sat, 03 Aug 2019 04:54 PM IST
खुशबू गोयल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ममदोट (फिरोजपुर)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ममदोट (फिरोजपुर)
Published by: खुशबू गोयल
Updated Sat, 03 Aug 2019 04:54 PM IST
विज्ञापन
पाक घुसपैठिया
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीएसएफ ने भारतीय सीमा से एक पाकिस्तानी घुसपैठिये को पकड़ा है, जिससे अब बीएसएफ और खुफिया एजेंसी के अधिकारी पूछताछ कर रहे हैं। बीएसएफ ने बीओपी डीआरडी नाथ के पास शुक्रवार रात 11.30 बजे भारतीय सीमा से पाक घुसपैठिया काबू किया है। उसकी तलाशी लेने पर दो प्रार्थना टोपी, चार विजिटिंग कार्ड व अन्य दस्तावेज बरामद हुए हैं। पकड़े गए घुसपैठिए से बीएसएफ व खुफिया एजेंसी के अधिकारी गहन पूछताछ कर रहे हैं।
जानकारी के अनुसार, बीएसएफ बटालियन-118 के जवान बीओपी डीआरडी नाथ के पास सरहद पर लगी फेंसिंग के साथ-साथ गश्त कर रहे थे। रात 11.30 बजे के करीब उन्होंने देखा कि पाक की तरफ से भारतीय सीमा में कोई व्यक्ति घुसपैठ कर रहा है। जैसे ही घुसपैठिए ने भारतीय सीमा में प्रवेश किया जवानों ने उसे चेतावनी देकर वहीं रुकने को कहा। बीएसएफ ने उसे काबू कर लिया। घुसपैठिए की पहचान याकूब (38) पुत्र फैजल रजाक वासी तहसील कमालिया, जिला टोभा टेक सिंह (पाकिस्तान) के रूप में हुई है।
बीएसएफ ने इसे बार्डर पिल्लर नंबर-215-6, आईबी से 150 मीटर दूर, बीओपी डीआरडी नाथ से दो हजार मीटर दूर और पाक की पोस्ट बजखान से पांच सौ मीटर की दूरी पर पकड़ा है। तलाशी के दौरान उसके पास से चार विजिटिंग कार्ड, दो मुस्लिम प्रार्थना टोपी व कुछ दस्तावेज बरामद हुए हैं। खुफिया एजेंसियों का कहना है कि अधिक पूछताछ करने के लिए उसे अमृतसर स्थित ज्वाइंट इंटैरोगेशन सेंटर भेजा जाएगा।