{"_id":"649c22973c277f3b870abca5","slug":"pakistani-drone-shot-down-by-bsf-in-punjab-2023-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab News: बीएसएफ ने तरनतारन के गांव मेंहदीपुर में मार गिराया ड्रोन, सर्च अभियान में खेत में टुकड़े मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab News: बीएसएफ ने तरनतारन के गांव मेंहदीपुर में मार गिराया ड्रोन, सर्च अभियान में खेत में टुकड़े मिले
Wed, 28 Jun 2023 05:41 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Wed, 28 Jun 2023 05:41 PM IST
सार
बीएसएफ अधिकारियों ने पंजाब पुलिस की टीम के साथ मिलकर मेंहदीपुर और इसके आसपास के इलाके को घेर लिया और सर्च अभियान शुरू किया। दोपहर करीब एक बजकर 25 मिनट पर बीएसएफ और पुलिस की टीम गांव बूरा कोहना में सर्च करने पहुंची तो एक खेत में बिखरा हुआ हेक्साकॉप्टर ड्रोन मिला।
विज्ञापन
भारत-पाकिस्तान सीमा।
- फोटो : फाइल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवानों ने बुधवार की सुबह तरनतारन के सीमांत गांव मेंहदीपुर में पाकिस्तानी ड्रोन को मार गिराया। बल के जवानों ने बुधवार सुबह करीब 10 बजकर 09 मिनट पर पाकिस्तान की ओर से घुसे ड्रोन की आवाज सुनी तो उस पर फायरिंग कर दी। इसके बाद पंजाब पुलिस के साथ मिलकर सर्च अभियान में मेंहदीपुर पड़ोसी गांव भूरा कोहना के खेत से कई हिस्सों में टूटकर बिखर चुके ड्रोन को बरामद किया।
विज्ञापन
सीमा सुरक्षा बल के प्रवक्ता के मुताबिक बीएसएफ के जवान बुधवार की सुबह तरनतारन के सीमांत गांवों में रुटीन गश्त कर रहे थे। इस दौरान तरनतारन के गांव मेंहदीपुर के पास गश्त कर रही बीएसएफ की टुकड़ी ने पाकिस्तान की ओर से घुसे ड्रोन की आवाज सुनी। जवानों ने तुरंत आवाज की दिशा में फायरिंग कर दी और इसके कुछ ही देर बाद ड्रोन की आवाज बंद हो गई।
विज्ञापन
बीएसएफ अधिकारियों ने पंजाब पुलिस की टीम के साथ मिलकर मेंहदीपुर और इसके आसपास के इलाके को घेर लिया और सर्च अभियान शुरू किया। दोपहर करीब एक बजकर 25 मिनट पर बीएसएफ और पुलिस की टीम गांव बूरा कोहना में सर्च करने पहुंची तो एक खेत में बिखरा हुआ हेक्साकॉप्टर ड्रोन मिला। उसे जवानों ने अपने कब्जे में ले लिया। बीएसएफ ने ड्रोन को पुलिस के हवाले कर दिया और पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन