फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Pakistani drone entered into Indian border

Firozpur News: भारतीय सीमा में फिर घुसा पाकिस्तानी ड्रोन, BSF जवानों की फायरिंग के बाद लौटा

Fri, 04 Nov 2022 05:27 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, ममदोट (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, ममदोट (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Fri, 04 Nov 2022 05:27 PM IST
सार

भारतीय क्षेत्र के सीमांत गांव हबीब वाला व गंदू किलचा के ऊपर पाक ड्रोन मंडराता रहा, यहां क्या फेंक गया, इसका सुराग लगाने के लिए बीएसएफ व पुलिस ने सर्च अभियान चलाया लेकिन शुक्रवार शाम तक सर्च टीम को कुछ नहीं मिला है।

विज्ञापन
Pakistani drone entered into Indian border
सांकेतिक तस्वीर।

विस्तार

पंजाब के फिरोजपुर में बीएसएफ की चौकी जगदीश के नजदीक सीमांत गांव हबीब वाला व गंदू किलचा के ऊपर पाक ड्रोन काफी देर तक मंडराता रहा। बीएसएफ ने इसे आसमान से गिराने की कोशिश की। जवानों ने तीन फायर किए मगर ऊंचाई ज्यादा होने के कारण ड्रोन बचकर पाक लौट गया। उल्लेखनीय है कि पिछले एक सप्ताह में कई बार ड्रोन भारतीय इलाके में देखे गए हैं। कुछ दिनों पूर्व बीओपी जगदीश के नजदीक भारी संख्या में आधुनिक हथियारों से भरा एक बैग मिला था, जो पाक ड्रोन ही फेंक कर गया था।

विज्ञापन


विज्ञापन


खुफिया सूत्रों के अनुसार बीएसएफ बटालियन-136 के जवान सरहद पर लगी फेंसिंग के साथ-साथ गश्त कर रहे थे। तभी उन्होंने गुरुवार रात्रि साढ़े 10 बजे आसमान में ड्रोन के मंडराने की आवाज सुनी। जवानों ने तीन फायर भी किए लेकिन ऊंचाई ज्यादा होने के कारण ड्रोन पाक लौट गया। भारतीय क्षेत्र के सीमांत गांव हबीब वाला व गंदू किलचा के ऊपर पाक ड्रोन मंडराता रहा, यहां क्या फेंक गया, इसका सुराग लगाने के लिए बीएसएफ व पुलिस ने सर्च अभियान चलाया लेकिन शुक्रवार शाम तक सर्च टीम को कुछ नहीं मिला है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed