{"_id":"6e19a8cd87fecac3bf6dc38a077c3d7d","slug":"pakistani-dresses-exhibition-in-chandigarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"आपकी खूबसूरती को निखारेंगे पाकिस्तानी परिधान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आपकी खूबसूरती को निखारेंगे पाकिस्तानी परिधान
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Fri, 28 Mar 2014 11:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कंफेडरेशन आफ इंडियन इंडस्ट्री नार्दर्न रीजन हेडक्वार्टर की ओर से हिमाचल भवन में वीरवार को मेड इन पाकिस्तान का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
इसमें पार्टी गाऊन, शिफान और काटन के सूट के संग ढेर सारा फैशन आपको मिलेंगे। एग्जिबिशन में पाकिस्तान के सत्तर एग्जिबिटर आए हैं।
मेले में जामवार वर्क सूट, मुल्तानी हैंडवर्क ड्रेस मैटेरियल, ईरानी रोजवाटर, ब्रास डोर बेल, अफगानी और दुबई इत्र, डायबिटिक पेशेंट के लिए पाकिस्तानी सन लावर सीड, एनर्जी बूस्टर ईरानी प्लम, अफगानी हींग, सेरेमिक कैबिनेट, कच्छ कुंडल अनारकली वर्क सूट, हकीक फिरोजा स्टोन ज्वेलरी, कोरल फीदर ब्लैंकेट, सेक्वियन हैंड बैग,
क्लच, स्वारोस्की, स्टोन फुटवियर, ओनिक्स मास्टरपीस, जरकन वर्क सैंडल, गोटा पट्टी दुपट्टा, वुडेन वॉल क्लक, हैंडीक्राफ्ट हैं। मेले के पहले ही दिन यहां पर महिलाओं की भीड़ जुट गई। सीआईआई इस मेले का आयोजन रावलपिंडी चैंबर ऑफ कॉमर्स के संग मिलकर कर रहा है।
विज्ञापन
दुबई इत्र से ज्यादा बिकी हींग
मेड इन पाकिस्तान के दौरान दुबई इत्र की महक कम और हींग की महक ज्यादा बिखरी। हींग के स्टाल पर लाइन लगी रही जबकि दुबई के इत्र का स्टाल हल्का रहा। इसके संग ही डायबिटिक पेशेंट के लिए पाकिस्तानी सन लावर सीड भी लोग देखते नजर आए।
विज्ञापन
इसके संग ही यहां एनर्जी बूस्टर ईरानी प्लम, सेरेमिक कैबिनेट, अनारकली वर्क सूट, हकीक फिरोजा स्टोन ज्वेलरी, कोरल फीदर ब्लैंकेट, सेक्वियन हैंड बैग, क्लच, स्वारोस्की, स्टोन फुटवियर, ओनिक्स मास्टरपीस, जरकन वर्क सैंडल, गोटा पट्टी दुपट्टा, वुडेन वाल क्लक, हैंडीक्राफ्ट हैं।
यहां हिमाचल प्रदेश टूरिज्म डेवलपमेंट कारपोरेशन के मैनेजिंग डायरेक्टर मोहन चौहान ने कहा कि मेड इन पाकिस्तान शो बेहतरीन है। सीआईआई नार्दर्न रीजन के रीजनल डायरेक्टर पिकेंदर पाल सिंह ने कहा कि इवेंट वार्षिक फीचर है।
रावलपिंडी चैंबर आफ कामर्स के चीफ एग्जिक्युटिव सदस्य खुर्शीद बरलास ने कहा कि ऐसे एक्चेंज प्रोग्राम सबसे आवश्यक हैं। सीआईआई चंडीगढ़ काउंसिल के पूर्व चेयरमैन मनमोहन सिंह ने कहा कि इसके पीछे पीपल कनेक्ट का संदेश है।