{"_id":"5b6310b54f1c1b9e3e8b4bf2","slug":"pakistani-boat-enters-indian-territory-security-agencies-alert","type":"story","status":"publish","title_hn":"रात के अंधेरे में भारत में घुसी पाकिस्तानी नाव, खोजी कुत्तों की मदद से चल रहा तलाशी अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रात के अंधेरे में भारत में घुसी पाकिस्तानी नाव, खोजी कुत्तों की मदद से चल रहा तलाशी अभियान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजपुर (पंजाब)
Updated Fri, 03 Aug 2018 09:55 AM IST
विज्ञापन
पाकिस्तानी नाव
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान से भारत में प्रवेश कर रहे सतलुज दरिया में पाक से आई नाव सीमांत गांव टिंडी वाला में मिलने से हड़कंप मच गया। पुलिस ने खोजी कुत्तों की मदद से तलाशी अभियान शुरू किया है। नाव में दो व्यक्तियों के बैठने की जगह है। गुरूवार सुबह नाव संबंधी सबसे पहले काउंटर इंटेलीजेंस के एआईजी नरेंद्रपाल सिंह को जानकारी मिली। बीएसएफ को इसके बारे में सूचना तक नहीं मिली। नाव बुधवार रात भारतीय इलाके में पहुंची है।
खुफिया सूत्रों के मुताबिक सतलुज में पानी का इतना बहाव नहीं है कि नाव पाकिस्तान से बहकर भारतीय इलाके में आ जाए। आशंका है कि पाक से नाव में कोई बैठ कर भारतीय इलाके में आया है। पाक की तरफ से जिस जगह से दरिया भारत में प्रवेश होता है वहां पर घना जंगल है, वहां से छिपकर पानी के रास्ते भारत में प्रवेश करना आसान है। हालांकि बीएसएफ को नाव के बारे में पता नहीं चला है। नाव पर ऊर्दू में कुछ लिखा हुआ है।
नाव में चप्पू भी है, जिसकी मदद से नाव चलाई जाती है। सूचना मिलने के बाद डीएसपी यादविंदर सिंह बाजवा पुलिस पार्टी समेत गांव टिंडी वाला पहुंचे। जानकारों के मुताबिक पुलिस को नाव पर किसी के आने की आशंका के चलते खोजी कुत्तों की मदद ली जा रही है। इसके अलावा विशेषज्ञों की मदद से नाव से फिंगर प्रिंट भी लिए गए। घटनास्थल पर मौजूद काउंटर इंटेलीजेंस के इंस्पेक्टर त्रिलोचन सिंह का कहना है कि उन्हें सूचना मिली थी कि गांव टिंडी वाला में एक पाक नाव सतलुज दरिया में आई है।
विज्ञापन
सिंह ने कहा कि पाक से नाव यहां कैसे पहुंची इसके बारे में जांच की जा रही है। काउंटर इंटेलीजेंस के एआईजी नरेंद्र पाल सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है कि पाक से नाव खाली आई है या फिर इसमें कोई आया है।बता दें कि तकरीबन एक साल पहले भी पाकिस्तान से दो बार नाव भारतीय इलाके में आ चुकी है। उस समय बीएसएफ ने यही कहा था कि पाक की तरफ से पानी के बहाव से भारतीय इलाके में किश्ती आई है।