फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   pakistani agency ISI hand in organically in punjab, Shocking revelation

बादल सरकार का खुलासा, बेअदबी प्रकरण में ISI का हाथ

Sun, 06 Dec 2015 04:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नकोदर,जालंधर(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, नकोदर,जालंधर(पंजाब) Updated Sun, 06 Dec 2015 04:35 PM IST
विज्ञापन
pakistani agency ISI hand in organically in punjab, Shocking revelation

पंजाब के डिप्टी सीएम और शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर सिंह बादल ने कहा कि सूबे में सरबत खालसा व बेअदबी कांड के पीछे पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई का हाथ है।

विज्ञापन


उन्होंने दावा किया कि इसके पुख्ता सबूत पंजाब सरकार को मिल चुके हैं। इसलिए इस केस की जांच सीबीआई के हवाले की गई है और अगले तीन माह बाद कई ऐसे खुलासे होंगे, जिससे दुनिया दंग रह जाएगी। सुखबीर बादल शुक्रवार को पंजाब के जालंधर से करीब 25 किलोमीटर दूर स्थित नकोदर की दानामंडी में दोआबा की सद्भावना रैली को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन


सुखबीर बादल ने कहा कि पहले इंदिरा गांधी ने सिखों के गुरुघर दरबार साहिब पर हमला कराया, फिर राजीव गांधी ने 1984 में दंगे कराए। अब इनकी पीढ़ी के तीसरे गांधी यानी राहुल पंजाब को आग के हवाले कर अपनी रंजिश निकालने की कोशिश कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेस पर जमकर बरसे पंजाब के उपमुख्यमंत्री

pakistani agency ISI hand in organically in punjab, Shocking revelation

उन्होंने कि सिखों की मिनी पार्लियामेंट एसजीपीसी को खत्म करने की कोशिश की गई, सिखों की सर्वोच्च मान्य श्री अकाल तख्त साहब को चुनौती दी गई और सरबत खालसा बुलाकर मर्यादा भंग की गई।

इन ताकतों के पीछे आईएसआई है और जिस कांग्रेस पार्टी ने देश को आजादी दिलाई वह अब देश विरोधी हो चुकी है। इसलिए कांग्रेस के नेता रमनजीत सिंह सिक्की सरबत खालसा में गए।

‘अमृतसर-दिल्ली का सफर तीन घंटे में होगा’
सुखबीर बादल ने कहा कि हाल ही में उनकी केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात हुई है, जिसमें सुपर एक्सप्रेस नेशनल हाइवे बनाने पर सहमति बन गई है। अब अमृतसर से नई दिल्ली के बीच सुपर एक्सप्रेस नेशनल हाईवे बनाया जाएगा। इसके बाद अमृतसर-नई दिल्ली का सफर ढाई से तीन घंटे में ही तय हो जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed