पाकिस्तान में हालात ठीक नहीं: भारत से जाने वाले सिख श्रद्धालुओं की संख्या और वीजा अवधि में कटौती, तनाव बनी वजह
श्रद्धालुओं का जत्था आठ जून को अटारी सीमा से पाकिस्तान रवाना होगा। 16 जून को लाहौर के गुरुद्वारा श्री डेरा साहिब में मुख्य धार्मिक समागम में शामिल होने के बाद 17 जून को भारत लौटेगा। इससे पहले यह जत्था 15 से 16 दिन तक पाकिस्तान के गुरुघरों का भ्रमण करता था जबकि इस बार यह दौरा सात से आठ दिन का होगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पाकिस्तान में हालात ठीक नहीं हैं। इसका असर श्री गुरु अर्जुन देव जी के शहीदी दिवस पर पड़ोसी देश में जाने वाले सिख श्रद्धालुओं के जत्थे पर भी पड़ता दिखाई दे रहा है। इस बार पाकिस्तान जाने वाले श्रद्धालुओं की संख्या और वीजा अवधि कम की जा रही है। पिछले साल श्री गुरु अर्जुन देव जी के शहीदी पर्व पर 400 से अधिक श्रद्धालु पाकिस्तान गए थे जबकि इस बार 250 से 300 श्रद्धालुओं को ही वीजा मिलेगा।
वहीं, श्रद्धालुओं का जत्था आठ जून को अटारी सीमा से पाकिस्तान रवाना होगा। 16 जून को लाहौर के गुरुद्वारा श्री डेरा साहिब में मुख्य धार्मिक समागम में शामिल होने के बाद 17 जून को भारत लौटेगा। इससे पहले यह जत्था 15 से 16 दिन तक पाकिस्तान के गुरुघरों का भ्रमण करता था जबकि इस बार यह दौरा सात से आठ दिन का होगा।
लाहौर के गुरुद्वारा श्री डेरा साहिब में श्रद्धालु सिर्फ एक दिन ही ठहर सकेंगे। पहले यहां श्रद्धालु तीन से चार दिन तक ठहरते थे। बताया जा रह है कि पड़ोसी मुल्क में तनावपूर्ण माहौल के चलते वहां की सरकार ने कार्यक्रम में बदलाव किया है। पाकिस्तान गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष अमीर सिंह ने एसजीपीसी के अधिकारियों को बताया है कि पाकिस्तान में बदले हालात के चलते ऐसा किया गया है।
पाकिस्तान सरकार भारतीय श्रद्धालुओं के लिए सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध कर रही है। शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) के यात्रा विभाग के अधिकारियों का कहना है कि अभी पाकिस्तान दूतावास से आधिकारिक सूचना नहीं मिली है कि कितने श्रद्धालुओं को वीजा दिया जा रहा है लेकिन पाकिस्तान गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अधिकारियों ने पुष्टि की है कि श्रद्धालुओं की संख्या और वीजा अवधि में कटौती की जा रही है।
यह है कार्यक्रम
- आठ जून को जत्था सबसे पहले रावलपिंडी के हसन अब्दाल स्थित गुरुद्वारा श्री पंजा साहिब पहुंचेगा। नौ जून को जत्था वहीं रुकेगा।
- 10 जून की सुबह गुरुद्वारा श्री ननकाना साहिब के दर्शन करके 11 जून को अन्य गुरुद्वारों के दर्शन करेगा।
- 12 जून को गुरुद्वारा श्री सच्चा सौदा में रात्रि ठहराव होगा।
- 13 जून को श्रद्धालु गुरुद्वारा श्री करतारपुर साहिब के लिए रवाना होंगे। दो दिन यहां ठहराव होगा।
- 15 जून को गुजरांवाला स्थित गुरुद्वारा श्री रोडी साहिब जाने के बाद 16 जून को लाहौर पहुंचेगा। यहां गुरुद्वारा श्री डेरा साहिब में मुख्य समारोह होगा। 17 जून को जत्था भारत लौटेगा।