फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   pakistan violates ceasefire in nowshera sector, sepoy Jagsir Singh Lost Life

2017 के आखिरी दिन LOC पर शहीद जवान पंजाब का, दो बेटियां और एक बेटा है

Sun, 31 Dec 2017 12:36 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, चंडीगढ़
टीम डिजिटल/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sun, 31 Dec 2017 12:36 PM IST
विज्ञापन
pakistan violates ceasefire in nowshera sector, sepoy Jagsir Singh Lost Life
सिपाही जगसीर सिंह
साल 2017 के आखिरी दिन भी पाकिस्तानी ने 'नापाक' हरकत कर डाली। एलओसी पर फायरिंग की और इसमें पंजाब का बहादुर बेटा शहीद हो गया। हुआ यूं कि पाकिस्‍तान ने रविवार (31 दिसंबर) को जम्‍मू-कश्‍मीर के राजैरी जिले के नौशेरा सेक्‍टर में नियंत्रण रेखा पर संघर्ष विराम का उल्‍लंघन किया।
विज्ञापन


इस गोलीबारी में सिपाही जगसीर सिंह घायल हो गए, उन्हें अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान वे शहीद हो गए। जगसीर सिंह पंजाब के मोहाली में जीरकपुर के गांव लोहगढ़ के रहने वाले थे और उनके परिवार में पत्नी और दो बेटियां एवं एक बेटा है।
विज्ञापन

पुलवामा में सीआरपीएफ कैंप पर फिदायीन हमला

pakistan violates ceasefire in nowshera sector, sepoy Jagsir Singh Lost Life
indian army
दूसरी ओर, जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में शनिवार देर रात रात को आतंकियों ने 185वीं बटालियन के कैंप पर हमला किया। इस कैंप में सीआरपीएफ के नए कमांडोज को ट्रेनिंग भी दी जाती है। हमला रात करीब दो बजे हुआ। इसमें एक जवान शहीद हो गया, जबकि तीन जख्मी हो गए।

बताया गया है कि यह एक फिदायीन हमला है। न्यूज एजेंसी के मुताबिक, यह हमला दो आतंकियों ने किया। ये दोनों एंट्री गेट पर ग्रेनेड ब्लास्ट कर कैंप में घुसे। दोनों के पास ऑटोमैटिक हथियार हैं। शहीद हुए जवान का नाम सैफुद्दीन सोज बताया गया है। वो श्रीनगर का रहने वाला था।

बता दें कि साल 2017 में 228 बार पाकिस्तानी सेना ने बिना किसी कारण के गोलीबारी की, वहीं 772 बार सीज फायर का उल्लंघन हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed