फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Pakistan's hand in trade shutdown between Afghanistan and India

पाक की कूटनीति के चलते भारत-अफगानिस्तान के बीच व्यापार ठप, बढ़ सकते हैं इनके दाम

Wed, 10 May 2017 09:14 AM IST
रमेश शुक्ला ‘सफर’/अमर उजाला, अमृतसर(पंजाब)
रमेश शुक्ला ‘सफर’/अमर उजाला, अमृतसर(पंजाब) Updated Wed, 10 May 2017 09:14 AM IST
विज्ञापन
Pakistan's hand in trade shutdown between Afghanistan and India
- फोटो : File Photo
देश के व्यापारियों का संपर्क अफगानिस्तान के साथ कट गया है। पाकिस्तान ने कूटनीति के तहत अफगानिस्तान और भारत के बीच व्यापार ठप कर दिया है। अफगानिस्तान से आने वाले ड्राई फ्रूट के ट्रक बंद हो गए हैं। इससे भारतीय मार्केट में ड्राई फ्रूट के दाम बढ़ने के आसार दिख रहे हैं। 
विज्ञापन


यही नहीं पाक ने पहले भारतीय टमाटर पर रोक लगाई। उसके बाद मुर्गीदाना (सोयाबीन) पर रोक लगा दी। भारत से गए सोयाबीन के करीब 92 ट्रक बीते डेढ़ महीने से पाक कस्टम एरिया में पड़े हैं।
विज्ञापन


पाक भारत को इस समय केवल जिप्सम व सीमेंट और छुहारा भेज रहा है। भारत से बीज, टायर, किताबें और केमिकल जा रहा था। पाक ने केमिकल पर भी रोक लगा दी है। कस्टम क्लीयरिंग एजेंट मनमीत सिंह का कहना है कि दोनों देशों के बीच व्यापार चलता रहे, लेकिन पाक नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

चीन के इशारे पर चल रहा है पाकिस्तान

Pakistan's hand in trade shutdown between Afghanistan and India
चीन के इशारे पर चल रहा है पाकिस्तान
पाकिस्तान चीन के इशारे पर भारत से व्यापारिक रिश्ते तोड़ रहा है। पाक की मार्केट पर चीन कब्जा कर रहा है। यही वजह है कि पाक ने भारत और अफगानिस्तान के बीच मध्यस्थता का रास्ता बंद कर दिया है। पहले अफगानिस्तान से सीधे ट्रक भारत आते थे, लेकिन पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के ट्रकों को पांच साल पहले रोक लगा दी थी।

ऐसे में अफगानिस्तान से आने वाला ड्राई फ्रूट पाक ट्रकों में आने लगा, लेकिन अब पाक ने अफगानिस्तान से होने वाले व्यापार पर भी रोक लगा दी है।  -अनिल मेहरा, अध्यक्ष, फेडरेशन ऑफ करियाना एंड ड्राई फ्रूट कामर्शियल एसोसिएशन, अमृतसर।

भारत को चाहिए कि पाक से व्यापारिक रिश्ते बंद करे दें। एक ओर पाकिस्तान देश विरोधी ताकतों को बढ़ावा दे रहा है, तो दूसरी तरफ आंखें दिखा रहा है। पहले देश फिर व्यापार। 
-राजेश सेतिया, सचिव, इंडो-पाक ट्रेडर्स एसोसिएशन, अमृतसर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed