{"_id":"5d4c46578ebc3e6d1b73ffd1","slug":"pakistan-s-big-statement-on-kartarpur-corridor","type":"story","status":"publish","title_hn":"करतारपुर कॉरिडोर पर पाकिस्तान का बड़ा बयान, पंजाब के तीन मंत्री कर सकते हैं पाक का दौरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करतारपुर कॉरिडोर पर पाकिस्तान का बड़ा बयान, पंजाब के तीन मंत्री कर सकते हैं पाक का दौरा
Fri, 09 Aug 2019 12:21 AM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़/अमृतसर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़/अमृतसर
Published by: ajay kumar
Updated Fri, 09 Aug 2019 12:21 AM IST
विज्ञापन
करतारपुर कॉरिडोर
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने कहा कि पाकिस्तान सरकार करतारपुर कॉरिडोर के निर्माण को पूरा करने के लिए वचनबद्ध है। करतारपुर कॉरिडोर के निर्माण के प्रति सिखों को चिंता करने की जरूरत नहीं है। वहीं बता दें कि पंजाब सरकार अपने तीन मंत्रियों को पाकिस्तान भेजने की तैयारी कर रही है।
विज्ञापन
केंद्र सरकार द्वारा जम्मू कश्मीर में अनुच्छेद 370 खत्म करने के फैसले के बाद दोनों देशों के बीच पैदा हुए तनाव के बाद इस बात का खतरा पैदा हो गया था की पाकिस्तान सरकार करतारपुर कॉरिडोर के निर्माण पर समीक्षा कर सकती है। पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने उम्मीद जताई कि भारत-पाक के बीच मौजूदा तनाव का असर करतारपुर कॉरिडोर पर नहीं पड़ेगा।
विज्ञापन
पंजाब सरकार की ओर से तीन मंत्रियों का एक प्रतिनिधिमंडल पाकिस्तान भेजने की तैयारी की जा रही है जो पाकिस्तान के अधिकारियों से मुलाकात करेगा। इस संबंध में पंजाब के मंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा ने कहा कि पाकिस्तान जाने के लिए भारत सरकार के अनुमति मांगी गई है। वहीं, पाकिस्तान द्वारा भारत से कूटनीतिक संबंध तोड़ लिए जाने और भारतीय राजदूत को वापस भेज दिए जाने के बाद यह साफ है कि अब मंत्रियों के प्रतिनिधिमंडल को वीजा नहीं मिल सकेगा।
विज्ञापन