{"_id":"5c810991bdec22142d5e3571","slug":"pakistan-resident-prisoner-dead-in-amritsar-central-jail-of-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमृतसर की केंद्रीय जेल में पाकिस्तानी कैदी की मौत, ये वजह आई सामने, जांच भी जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमृतसर की केंद्रीय जेल में पाकिस्तानी कैदी की मौत, ये वजह आई सामने, जांच भी जारी
Thu, 07 Mar 2019 05:37 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमृतसर (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमृतसर (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Thu, 07 Mar 2019 05:37 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब के अमृतसर स्थित केंद्रीय जेल में एक पाकिस्तानी कैदी की मौत हो गई है। कैदी का नाम मोहम्मद अमजद है। मौत की पुष्टि जेल अधिकारियों ने की है। जानकारी के अनुसार कैदी मोहम्मद अमजद कई दिनों से बीमार था। उसका इलाज जेल के डॉक्टर कर रहे थे। गुरुवार सुबह अचानक उसकी तबीयत खराब हो गई। डॉक्टर उसे अस्पताल भेजने की तैयारी कर रहे थे। इसी दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
मोहम्मद अमजद को पासपोर्ट एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया था। उसकी सजा पूरी हो चुकी थी। कैदी की मौत के बारे में जेल प्रशासन कुछ भी कहने से बच रहा है। पाकिस्तानी कैदी की मौत की जांच की लिए जिला प्रशासन ने आदेश जारी किए हैं। याद रहे की कुछ दिन पहले जयपुर की जेल में एक पाकिस्तानी कैदी शाकिर की मौत हो गई थी। उसका शव दो मार्च को अटारी के रास्ते पाकिस्तान भेजा गया था।
विज्ञापन